Share Market Update: आज में संसद बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सुबह सेंसेक्स 417 और निफ्टी 132 अंकों की तेजी के साथ खुला है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 417.89 अंक या 0.70% की उछाल के साथ 59,967.79 के स्तर पर खुला. वहीं एनएसई के निफ्टी (Nifty) इंडेक्स ने 131.95 या 0.65% चढ़कर 17,776.70 के लेवल पर कारोबार शुरू किया.
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (1 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 417 अंकों की उछाल के साथ 59,967 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 132 अंकों की तेजी के साथ 17,776 के स्तर पर खुला।
और पढ़िए – थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, संसद में लाई गईं कॉपियां
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (31 January 2023) को बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 49 अंकों की उछाल के साथ 59,549 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर 17,682 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 1,652 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,117 शेयर तेजी तो 406 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 129 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 65 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 18 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो ब्रिटानिया, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, आईसीआईआईसी बैंक, हिन्डाल्को, देवी लैब समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी इंटरप्राइजेज, आईटीसी, बीपीसीएल, महिन्दा एंड महिन्द्रा, सन फार्मा समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
आम बजट से पहले आज इस पहले कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 81.76 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉंलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की कमजोरी के साथ 81.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – इन 12 देशों में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स, देखें लिस्ट…
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (31 January 2023): सेंसेक्स 49 अंकों की उछाल के साथ 59,549 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर कर 17,682 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (30 January 2023): सेंसेक्स 170 अंकों की उछाल के साथ 59,500 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 42 अंक चढ़कर कर 17,648 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (27 January 2023): सेंसेक्स 874 अंकों की गिरावट के साथ 59,330 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक लुढ़कर कर 17,604 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (26 January 2023): गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण बाजार बंद था।
बुधवार (25 January 2023): सेंसेक्स 774 अंकों की गिरावट के साथ 60,205 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 226 अंक लुढ़कर कर 17,891 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
13 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
14 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
15 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
17 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
17 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
18 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
19 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines