Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार आज दूसरे दिन भी ठीक-ठाक ओपनिंग देखने को मिली है। सेंसेक्स 57 अंक चढ़कर 82,116 पर खुला, जबकि निफ्टी 51 अंक चढ़कर 24,996 पर खुला। बैंक निफ्टी 25 अंक मजबूत होकर 55,326 पर खुला। इस बीच IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली हावी हुई। चीन के कर्ज सस्ता करने के फैसले से एशियाई बाजारों के सेंटिमेंट भी अच्छे है। इधर कल अमेरिकी बाजारों में निचले स्तरों से शानदार सुधार देखने को मिला है।
रियल्टी सेक्टर के शेयर में तेजी
शुरुआती कारोबार में रियल्टी सेक्टर के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी ऑटो, फार्मा और मेटल भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आया।
भारतीय बाजारों के लिए आज काफी अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। वहीं कल अमेरिकी बाजारों में निचले स्तरों से शानदार सुधार दिखा मूडीज द्वारा अमेरिका की रेटिंग में डाउनग्रेड के बावजूद, अमेरिकी बाजारों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। डाओ जोंस शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 450 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 275 अंकों की तेजी के बाद सपाट बंद होकर तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा।
चीन के कर्ज सस्ता करने के फैसले से एशियाई बाजारों के सेंटिमेंट भी अच्छे हुए। एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 72.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 37,649.55 के आसपास दिख रहा है।
कमोडिटी बाजार में कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर सपाट रहा, जबकि सोना 15 डॉलर गिरकर 3,225 डॉलर के पास आ गया। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 800 रुपए चढ़कर 93,300 रुपए के पास पहुंची और चांदी 125 रुपए बढ़कर 95,400 के ऊपर बंद हुई। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, देखें बड़े शहरों में क्या हैं ताजा रेट
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
12 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
14 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
15 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
16 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
18 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
19 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
20 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines