---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, देखें बड़े शहरों में क्या हैं ताजा रेट

Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। एक लाख रुपये के पार होने के बाद सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। आज यानी 20 मई को भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Today: आज सोने के खरीदारों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सुबह से ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,020 रुपये है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले 490 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये से ज्यादा की कमी आई है। सोने की यह कीमत सुबह 8 बजे तक की है, समय के साथ आज ही कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। जानिए आज सुबह किस शहर में किस रेट में सोना खरीदा जा सकता है।

क्या हैं ताजा रेट?

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे तक बीते दिन के मुकाबले सोने की कीमत में कमी देखी जा रही है। 24 कैरेट सोना 490 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 95,020 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 87,100 रुपये, जिसमें 450 रुपये की गिरावट आई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना 360 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 71,270 रुपये तक पहुंच गया है। सोने की कीमत में अभी और बदलाव देखने को मिलेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Pi Coin और Jio Coin पर लगी निवेशकों की नजर, जानें इनकी ताजा कीमत

किस शहर में क्या रेट?

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 87,250 रुपये है, जिसमें 450 रुपये की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 95,170 रुपये है, जिसमें 490 रुपये की कमी आई है। 370 रुपये की गिरावट के साथ 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71,390 रुपये पहुंच गई गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 95,020 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 87,100 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71,270 रुपये दर्ज की गई है।

---खबर नीचे जारी है---

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 87,100 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 95,020 रुपये है। जबकि, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71,800 रुपये है। यूपी के लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 95,170 रुपये है।

ये भी पढ़ें: तेल कंपनियों को बड़ी राहत की उम्मीद, LPG पर घाटा 45% तक हो सकता है कम, सामने आई ये वजह

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 20, 2025 10:19 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola