Share Market : शेयर मार्केट में पिछले कुछ समय से उथल-पुथल रही है। शुक्रवार को जब मार्केट बंद हुई तो सेंसेक्स 609 अंक गिरकर 73,730 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 22,419 पर बंद हुआ। सोमवार को जब शेयर मार्केट खुलेगी तो निवेशकों की इस पर कड़ी नजर होगी। वहीं मंगलवार को 3 IPO भी आएंगे। इसके अलावा मई में 10 दिन शेयर मार्केट बंद रहेगी।
ऐसा रहेगा प्रदर्शन
शनिवार को कुछ कंपनियों जैसे ICICI बैंक, यह बैंक, RBL बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक ने नतीजों की एलान किया था। यह एलान उस समय किया था जब मार्केट बंद थी। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी मार्केट बंद होने से कुछ देर पहले नतीजों की घोषणा की थी। अगर बैंकों के प्रदर्शन की बात करें तो यह अच्छा रहा है। ऐसे में माना जा सकता है कि सोमवार को जब मार्केट खुलेगी तो यह अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। वहीं 1 मई को अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक का नतीजा आएगा जो शेयर मार्केट को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा चीन और अमेरिका से जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों के साथ ही वैश्विक मुद्रा बाजार में होने वाली हलचल शेयर मार्केट को प्रभावित कर सकती है।
मंगलवार को आएंगे 3 IPO
अगर अगले हफ्ते की बात करें तो मंगलवार को 3 IPO आएंगे। ये IPO Racks & Rollers, Sai Swami Metals & Alloys और Amkay Products कंपनी के हैं। तीनों कंपनियों के IPO को 30 अप्रैल से 3 मई तक बुक करा सकेंगे। ये 8 मई को शेयर मार्केट में लिस्ट होंगे।
10 दिन रहेगी मार्केट बंद
मई में शेयर मार्केट 10 दिन बंद रहेगी। इस दौरान कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी। मई में 8 शनिवार और रविवार हैं। इस दिन कोई भी ट्रेडिंग नहीं होती है। इनके अलावा शेयर मार्केट 1 मई को भी बंद रहेगी। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है। वहीं 20 मई को भी शेयर मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। इस दिन मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
यह भी पढ़ें : 30 को आएंगे इन तीन कंपनियों के IPO…कंपनियों का दमदार प्रोफिट, निवेश का अच्छा मौका; पैसा रखें तैयार
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
9 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
11 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
13 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
13 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
14 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
15 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
16 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines