शेयर बाजार कल दबाव में दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करते रहे, लेकिन आखिरी में ग्रीन लाइन पर बंद हुए। इस दौरान ऐसी कंपनियों के शेयरों में एक्शन नजर आया, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई थी। आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। स्टॉक मार्केट के आज मंगलवार के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यूएस मार्केट 22 अप्रैल को उछाल के साथ बंद हुआ है, इसका असर भी हमारे बाजार पर पड़ सकता है।
Havells India
हैवेल्स इंडिया के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। इससे उत्साहित कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 447 करोड़ रुपये से बढ़कर 517 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसी तरह, आय मार्च तिमाही में साल-दर-साल के आधार पर 20.2% बढ़कर 6543 करोड़ रुपये पर हो गई है। कंपनी अपने निवेशकों को 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी देगी। हैवेल्स इंडिया का शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 1,669.90 रुपये पर बंद हुआ था।
Tata Communications
टाटा समूह की कंपनी टाटा कम्युनिकेशन ने भी तिमाही (Q4) नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,040.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 321.5 करोड़ से अधिक है। कंपनी की आय में भी उछाल देखने को मिला है। इन नतीजों से उत्साहित कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भी घोषित किया है। मंगलवार को टाटा कम्युनिकेशन का शेयर बढ़त के साथ 1,598 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 7.40% नीचे आया है।
Cyient DLM
इस स्मॉलकैप कंपनी के तिमाही नतीजे भी शानदार रहे हैं। इस दौरान, कंपनी का मुनाफा 36% और आय 18% से ज्यादा बढ़ गई है। इन नतीजों से कंपनी के शेयर को आज बूस्ट मिल सकता है, जो पिछले सत्र में उछाल के साथ 482 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल अब तक यह शेयर 28.35% नीचे भी आया है।
HCL Technologies
दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने मार्च तिमाही में 4,307 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 8.1% की वृद्धि है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3986 करोड़ था। इसी तरह, एचसीएल का ऑपरेशन से रेवेन्यू 6.1% बढ़कर 30,246 करोड़ रहा है। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में मजबूती के साथ 1,485.90 रुपये पर बंद हुआ, लेकिन इस साल अब तक यह 22.28% गिरा है।
Ashoka Buildcon
कंस्ट्रक्शन कंपनी अशोका बिल्डकॉन के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। कंपनी को महाराष्ट्र में पचोरा और जामनेर के बीच गेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट के लिए सेंट्रल रेलवे से करीब 568.86 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। अशोका बिल्डकॉन का शेयर मंगलवार को 198 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 35.39% लुढ़का है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
3 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
6 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
8 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
12 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
14 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines