Sensex Crossed 80000 : शेयर मार्केट रोजाना एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को इसने नया रिकॉर्ड बना दिया। सेंसेक्स पहली बार 80 हजार का आंकड़ा पार कर गया। वहीं निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। शुरुआती करीब एक घंटे में ही सेंसेक्स में करीब 595 अंकों की बढ़ोतरी हुई और यह 80,070 से आगे पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी बुधवार को जोर दिखाया। यह भी शुरुआत घंटे में करीब 179 अंक बढ़कर 24,302 अंक पार चला गया। हालांकि बाद में शेयर मार्केट में कुछ गिरावट आ गई। रिकॉर्ड बनाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी कुछ अंक नीचे गिर गए।
बैंकिंग सेक्टर ने दिखाया दम
सुबह मार्केट खुलते ही बैंकिंग सेक्टर ने दम दिखाना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी HDFC बैंक के शेयरों में देखी गई। यह 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। वहीं दूसरे नंबर पर एक्सिस बैंक के शेयर रहे। इनमें 1.87 फीसदी की बढ़ोतरी देखने काे मिली। इनके अलावा ICICI और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी सुबह तेजी देखी गई।
बुधवार को बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखी गई।
ऑल टाइम हाई पहुंचा HDFC बैंक का शेयर
बुधवार को HDFC बैंक के शेयर ने भी नया रिकॉर्ड बना डाला। इनमें 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के साथ यह 1794 रुपये पर पहुंच गया जो इसका ऑल टाइम हाई है। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और 11.30 बजे यह 1784 रुपये पर आ गया।
इन कारणों से आई तेजी
शेयर मार्केट में तेजी आने के कई कारण हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कारण है SIP फंड का बढ़ाना और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का वापस आना। दरअसल, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के समय FII भारतीय शेयर बाजार को छोड़कर चले गए थे। भारतीय मार्केट पर अब उनका भरोसा फिर बढ़ रहा है। यही कारण है कि शेयर मार्केट में उतना उछाल आया है।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट और 3 जुलाई…ये 4 बातें कहती हैं- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
16 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
19 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines