---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд╢реЗрдпрд░ рдорд╛рд░реНрдХреЗрдЯ рдФрд░ 3 рдЬреБрд▓рд╛рдИ…рдпреЗ 4 рдмрд╛рддреЗрдВ рдХрд╣рддреА рд╣реИрдВ- рддреЗрд░рд╛ рдореБрдЭрд╕реЗ рд╣реИ рдкрд╣рд▓реЗ рдХрд╛ рдирд╛рддрд╛ рдХреЛрдИ

Share Market Record on 3 July : рд╢реЗрдпрд░ рдорд╛рд░реНрдХреЗрдЯ рдФрд░ 3 рдЬреБрд▓рд╛рдИ рдХреЗ рдмреАрдЪ рдХреБрдЫ рдЦрд╛рд╕ рд╣реИред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рджреЛ рд╕рд╛рд▓ рдХреЗ рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдХреЛ рджреЗрдЦреЗрдВ рддреЛ рдпрд╣реА рд▓рдЧрддрд╛ рд╣реИред рдЖрдЬ 3 рдЬреБрд▓рд╛рдИ рдХреЛ рд╢реЗрдпрд░ рдорд╛рд░реНрдХреЗрдЯ рдиреЗ рдКрдВрдЪрд╛рдИ рдХрд╛ рдирдпрд╛ рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдмрдирд╛ рдбрд╛рд▓рд╛ред рдРрд╕рд╛ рд╣реА рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб 3 рдЬреБрд▓рд╛рдИ 2023 рдХреЛ рдмрдирд╛ рдерд╛ред рдФрд░ рднреА рдХрдИ рдЪреАрдЬреЗрдВ рдПрдХ рдЬреИрд╕реА рд░рд╣реАрдВред рдЬрд╛рдиреЗрдВ, рдЗрдирдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ:

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Share Market Record on 3 July : लगता है शेयर मार्केट और 3 जुलाई का एक खास रिश्ता बन गया है। पिछले दो साल के रिकॉर्ड को देखें तो ऐसा ही लगता है। शेयर मार्केट ने आज यानी 3 जुलाई को ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। ऐसा ही रिकॉर्ड एक साल पहले यानी 3 जुलाई 2023 को बनाया था। यही नहीं, आज मार्केट में तेजी का जो कारण रहा, 3 जुलाई 2023 को भी वही कारण था।

कुछ ऐसा रहा दोनों साल में रिकॉर्ड

पिछले दो साल में शेयर मार्केट में नए-नए रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। ये 4 पॉइंट शेयर मार्केट में 3 जुलाई 2024 और 3 जुलाई 2023 के बीच एक रिश्ता दिखाते हैं:

---विज्ञापन---

1. सेंसेक्स का रिकॉर्ड : सेंसेक्स ने आज 80 हजार का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना डाला। ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 80 हजार का आंकड़ा पार किया। 3 जुलाई 2023 को भी सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सेंसेक्स पहली बार 60 हजार का आकंड़ा पार कर गया था।

2. निफ्टी का रिकॉर्ड : निफ्टी ने 3 जुलाई 2023 को भी ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था और निफ्टी ने आज भी ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। एक साल पहले निफ्टी  19,322 के आंकड़े से पार चला गया था, जो उस समय यह अधिकतम था। वहीं आज भी निफ्टी 24,280 के पार चला गया। यह अब तक का ऑल टाइम हाई है।

---विज्ञापन---
Share Market

पिछले दो साल में 3 जुलाई को कई आंकड़े एक जैसे रहे हैं।

3. बैंकिंग सेक्टर में तेजी : एक साल पहले जब मार्केट ने रिकॉर्ड बनाया था, उस दिन बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई थी। इनमें औसतन एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी। आज भी जब शेयर मार्केट ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया है, बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखी गई है। शुरुआत एक घंटे में बैंकिंग सेक्टर के शेयर ऊंचाई पर रहे। इसमें कुल कितनी बढ़ोतरी हुई, यह शाम को मार्केट बंद होने के बाद ही पता चलेगा।

---विज्ञापन---

4. HDFC बैंक ने मारी बाजी : दोनों दिन HDFC बैंक के शेयराें में तेजी देखी गई। 3 जुलाई 2023 को HDFC बैंक के शेयराें में 1.75 फीसदी की तेजी आई थी। वहीं आज शुरुआती दो घंटे में निफ्टी में HDFC बैंक के शेयर 3.42 फीसदी बढ़ गए हैं। वहीं सेंसेक्स में भी इनमें 3.38 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

जुलाई 2022 में ऐसी थी स्थिति

अगर साल 2022 की बात करें तो 3 जुलाई 2022 को संडे था। उस दिन मार्केट बंद थी। अगले दिन यानी 4 जुलाई को जब मार्केट खुली तो यह मिली-जुली रही। पिछले कुछ दिनों से मार्केट में लगातार गिरावट आ रही थी। 4 जुलाई 2022 को मार्केट आखिरी समय में कुछ संभली। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों हरे निशान पर बंद हुए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट का नया रिकॉर्ड, Sensex पहली बार 80 हजार पार, Nifty ने भी बनाया ऑल टाइम हाई

First published on: Jul 03, 2024 11:24 AM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola