शेयर बाजार में नहीं द‍िखी क्र‍िसमस की खुशी, खुलते ही औंधे मुंह ग‍िरे सेंसेक्‍स और Nifty 50

सुबह S&P BSE सेंसेक्स लगभग 0.25% गिरकर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 में भी 0.23% की गिरावट देखी गई. 16 में से चौदह प्रमुख सेक्टरों में ओपनिंग में गिरावट देखी गई. स्मॉल-कैप और मिड-कैप भी 0.1% गिरे.

nifty 50 down

nifty 50 down

शेयर बाजार में आज क्र‍िसमस की कोई खुशी नजर नहीं आई. छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते में प्रॉफिट बुकिंग और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. सुबह करीब 10:30 बजे, सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत गिरकर 85206.17 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 में भी 0.25 प्रतिशत गिरावट देखी गई, ज‍िसके बाद न‍िफ्टी 50 26,094.35 पर आ गया. आज बाजार की चाल देखकर ऐसा लग रहा है क‍ि निवेशक आने वाले नतीजों के संकेतों से पहले नए दांव लगाने से बच रहे हैं.

शेयर बाजार के ग‍िरने की क्‍या है वजह

रुपये की कमजोरी : बुधवार को रुपया, डॉलर के ख‍िलाफ 89.71 पर बंद हुआ था. गुरुवार को क्र‍िसमस के कारण छुट्टी थी और आज शुक्रवार को रुपया 23 पैसा ग‍िरकर 89.84 पर खुला. कुछ देर में यह डॉलर के ख‍िलाफ 89.94 पर पहुंच गया.

कच्‍चे तेल की कीमत : ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल देखा जा रहा है. अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल शिपमेंट पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का आदेश दिया और उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए. इन सभी फैक्‍टर्स का तेल की कीमतों पर असर द‍िख रहा है. ब्रेंट क्रूड वायदा 0.4 प्रतिशत बढ़कर 62.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.4 प्रतिशत बढ़कर 58.58 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

प्रॉफ‍िट बुक‍िंग जारी : सभी प्रमुख सेक्टरों में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई. श्रीराम फाइनेंस और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज निफ्टी50 पैक में टॉप लूजर्स में से थे, जिनमें इंट्राडे में 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई.

FII की ब्रि‍क्री : फॉरेन इंस्‍टीट्यूशनल इंवेस्‍टर यानी FII ने बुधवार को 1721.26 करोड़ रुपये के शेयरों की ब‍िक्री की. लगातार तीसरे द‍िन भी इनकी ब्र‍िकी जारी रही.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ