Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज गुड फ्राइडे की छुट्टी, अब सीधे सोमवार को खुलेगा बाजार

Share Market, Stock Market, Sensex, Nifty
विज्ञापन

Share Market Holiday: आज गुड फ्राइडे है। इस मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार आज बंद रहेगा। यानी गुड फ्राइडे के मौके पर आज शेयर मार्केट में छुट्टी है। वही शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण अब बाजार सोमवार को खुलेगा। इस हफ्ते दो कारोबारी दिन शेयर बाजार बंद रहे। इससे पहले 4 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद था। आपको बता दें शनिवार और रविवार के अलावे सरकारी छुट्टियों के दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहा है। शेयर बाजार में छुट्टियों के बारे ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.bseindia.com पर भी जा सकते हैं।

गौरतलब है कि लंबे असरे बाद पिछले दिनों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रूख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (6 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 143 अंकों की उछाल के साथ 59,833 तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 42 अंकों की बढ़त के साथ 17,599 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्‍स 30 के 10 शेयर हरे निशान में तो 20 लाल निशान में बंद हुए थे।

Advertisment

इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 583 अंकों की उछाल के साथ 59,689 और एनएसई का निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,557 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्‍स 30 के 22 शेयर हरे निशान में तो 8 लाल निशान में बंद हुए थे।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • गुरुवार (6 April 2023): सेंसेक्‍स करीब 143 अंकों की तेजी के साथ 59,833 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 42 अंकों की मजबूती के साथ 17,599 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • बुधवार (5 April 2023): सेंसेक्‍स करीब 583 अंकों की तेजी के साथ 59,689 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 159 अंकों की मजबूती के साथ 17,557 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • मंगलवार (4 April 2023): मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे।
  • सोमवार (3 April 2023): सेंसेक्‍स करीब 115 अंक चढ़कर 59,106 और निफ्टी करीब 38 अंकों की मजबूती के साथ 17,398 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • शुक्रवार (31 March 2023): सेंसेक्‍स करीब 1013 अंकों की तेजी के साथ 58,991 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 279 अंकों की मजबूती के साथ 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ