नई दिल्ली: अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। केंद्र सरकार एकबार फिर से सस्ते दर पर सोना बेचने जा रही है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना की बिक्री के दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा की है। SGB योजना की दूसरी सीरीज की शुरुआत 22 अगस्त से होगी जो 26 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस योजना के तहत कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई जल्द ही इसका ऐलान करेगा। आपको बता दें कि SGB ​​योजना की पहली सीरीज इस साल 20 जून से 24 जून तक शुरू की गई थी।

गौरतलब है कि सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में सरकार निवेशकों को फिजिकल गोल्‍ड नहीं देती, बल्कि सोने में पैसा लगाने का मौका देती है। इसमें कोई व्‍यक्ति एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना एक वित्त वर्ष में खरीद सकता है। वहीं, ट्रस्‍ट या उसके जैसी संस्‍थाएं 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं।

विज्ञापन

अगर निवेश पर रिटर्न की बात करें तो पिछले एक साल में सोने ने 7.37 फीसदी मुनाफा अपने निवेशकों को दिया। बॉन्ड की अवधि कुल 8 वर्ष होती है। निवेशकों चाहें तो पांच साल के बाद बॉन्ड से बाहर निकलने सकते हैं।

विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड के लिए आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलती। यानी अगर 10 ग्राम खरीदें तो 500 रुपये का तुरंत फायदा। निवेशकों को निर्धारित मूल्य पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज छमाही आधार पर दिया जाएगा।.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ