हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Market Closing Bell: सेंसेक्स में आया 901 प्वाइंट्स का उछाल, हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट

Market Close: आज सेंसेक्स में 901 प्वाइंट्स का उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
BSE Sensex

Market Closing Bell: आज मार्केट हरे निशान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 901 प्वाइंट्स का उछाल देखा गया , वहीं निफ्टी 24,500 के आसपास रहा। निफ्टी पर टॉप ग्रेनर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदानी एंटरप्राइजेज, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस रहें। वहीं टॉप लूजर में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाइटन कंपनी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ और एचयूएल शामिल हुए।

बता दें कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। आईटी इंडेक्स में 4 फीसदी की तेजी, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स, रियल्टी में 2-2 फीसदी की तेजी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी रही

1% से ज्यादा का उछाल

आज यानी बुधवार, 6 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगातार दूसरे सेशन में 1 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है। बताया जा है कि पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के अमेरिकी चुनाव जीतने की खबर ने बाजार को मजबूत कर दिया।

सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई, जहां सेंसेक्स 80,569.73 और निफ्टी 50 24,537.60 पर पहुंच गए। सेंसेक्स में 1.13 प्रतिशत बढ़त हुई, यानी यह 901 प्वाइंट के साथ 80,378.13 पर बंद हुआ। बता दें कि 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 25 शेयर हरे निशान में रहे। निफ्टी की बात करें तो यह 50 271 प्वाइंट यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,484.05 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर और लूजर

सेंसेक्स इंडेक्स में  टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और अदानी पोर्ट्स के शेयर टॉप गेनर में रहें। वहीं दूसरी तरफ टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लूजर की लिस्ट में रहें। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में  2.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

बीएसई लिस्टेड फर्म का कुल मार्केट पिछले सेशन से लगभग 445 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 453 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे इन्वेस्टर्स को एक सेशन में लगभग 8 लाख करोड़ रुपये की पूंजी मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। आईटी इंडेक्स में 4 फीसदी की तेजी, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स, रियल्टी में 2-2 फीसदी की तेजी रही।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Price Today: सस्ता होने के बाद फिर से महंगा हुआ सोना-चांदी! जानें ताजा भाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें