---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; जानें वजह

बाजार में आई इस अचानक गिरावट के पीछे मुख्य रूप से आईटी (Information Technology) सेक्टर में हुई भारी बिकवाली को जिम्मेदार माना जा रहा है। दवा (Pharma) सेक्टर को छोड़कर बाजार के लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स घाटे में नजर आए।

---विज्ञापन---

Share Market Today: तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते ही निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करने लगे। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 708 अंक (0.91%) टूटकर 76,701 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी करीब 200 अंक (0.83%) की गिरावट के साथ 23,968 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में आई इस अचानक गिरावट के पीछे मुख्य रूप से आईटी (Information Technology) सेक्टर में हुई भारी बिकवाली को जिम्मेदार माना जा रहा है। दवा (Pharma) सेक्टर को छोड़कर बाजार के लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स घाटे में नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढें : Millionaire Migration: इस साल देश छोड़ेंगे रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति! लंदन-पेरिस नहीं, ये 2 देश हैं रईसों की पहली पसंद

बाजार गिरने के 4 सबसे बड़े कारण:

  1. IT शेयरों में जोरदार बिकवाली (Nifty IT 6% टूटा)
    वैश्विक दिग्गज कंपनी एक्सेंचर (Accenture) द्वारा अपने रेवेन्यू ग्रोथ (कमाई की रफ्तार) के अनुमान को घटाने और टेक मांग में कमजोरी का संकेत देने के बाद भारतीय आईटी कंपनियों के होश उड़ गए। इससे दुनिया भर में तकनीक पर होने वाले खर्च को लेकर चिंता बढ़ गई। देखते ही देखते निफ्टी आईटी इंडेक्स 6 फीसदी तक धराशायी हो गया।

बड़ी कंपनियों का हाल:
निफ्टी-50 के टॉप 5 गिरने वाले शेयरों में सभी आईटी कंपनियां ही शामिल थीं। इंफोसिस (Infosys) में 7.6%, टेक महिंद्रा में 6.3%, टीसीएस (TCS) में 6%, एचसीएल टेक में 5.3% और विप्रो (Wipro) में 3.6% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

---विज्ञापन---
  1. विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली (FII Selling)
    विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में ₹1,025.20 करोड़ के शेयर बेच डाले, जिसने घरेलू बाजार के सेंटिमेंट को कमजोर कर दिया।
  2. ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत
    भारतीय बाजारों पर वैश्विक मंदी के संकेतों का भी असर दिखा। अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा (US Futures) कमजोर रुख के साथ ट्रेड कर रहे थे। नैस्डैक (Nasdaq) फ्यूचर्स में 0.71% और एसएंडपी 500 (S&P 500) फ्यूचर्स में 0.45% की गिरावट देखी गई, जिसका सीधा असर भारतीय टेक शेयरों पर पड़ा।
  3. ‘इंडिया विक्स’ (India VIX) में उछाल
    बाजार में डर और अनिश्चितता को मापने वाला इंडेक्स ‘India VIX’ (वोलेटिलिटी इंडेक्स) आज करीब 6 फीसदी बढ़कर 13.37 पर पहुंच गया। इस इंडेक्स का बढ़ना दिखाता है कि निवेशक आने वाले दिनों में बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव की आशंका से डरे हुए हैं, जिससे वे नया निवेश करने में सावधानी बरत रहे हैं।

First published on: Jun 19, 2026 11:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola