Senior citizens Scheme: अगर आप रिटायर हो चुके हैं और बुढ़ापे में एक नियमित आय चाहते हैं, तो सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) के बारे में सोच सकते हैं। इस योजना के तहत आप अपने रिटायरमेंट फंड का सुरक्षित निवेश करके नियमित आय की व्यवस्था कर सकते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करने की अधिकतम सीमा के अनुसार आपको हर 3 महीने में 60,000 रुपये तक का ब्याज मिल सकता है। वहीं, अगर आप एक रिटायर कपल हैं, तो आप अपने और पार्टनर के नाम पर अलग-अलग अकाउंट खोलकर दोगुना लाभ पा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
SCSS के फायदे
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Savings Scheme) सरकार की एक रिटायरमेंट बेनिफिट्स स्कीम है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन निवेश कर सकते हैं। SCSS अकाउंट में डिपॉजिट अमाउंट पर सरकार द्वारा निर्धारित ब्याज मिलता है, जो तिमाही आधार पर दिया जाता है। इस ब्याज को नियमित आय के लिए उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, योजना की अवधि पूरी होने पर आपकी जमा की गई पूरी राशि वापस कर दी जाती है। आप मैच्योरिटी के बाद इस अकाउंट को फिर से खोल सकते हैं और नियमित आय का लाभ जारी रख सकते हैं।
सबसे अधिक ब्याज देने वाली छोटी बचत योजना
SCSS, पोस्ट ऑफिस की सबसे अधिक ब्याज देने वाली छोटी बचत योजना है। यह योजना 8.2% वार्षिक ब्याज प्रदान कर रही है। इसके अलावा, केवल सुकन्या समृद्धि योजना ही इतनी उच्च ब्याज दर प्रदान करती है। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा 100% सुरक्षित होता है। भारत में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक इस योजना में व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से एकमुश्त राशि निवेश कर सकते हैं और कर लाभों के साथ नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है डिपॉजिट के नियम?
सिंगल अकाउंट में अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस अकाउंट में कम से कम 1,000 रुपये जमा करना अनिवार्य है। अगर डिपॉजिट की राशि 1 लाख रुपये से कम है, तो आप नकद में भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, 1 लाख रुपये से अधिक की राशि के लिए चेक से भुगतान करना होगा।
SCSS में आप सिंगल अकाउंट खोल सकते हैं या अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। इसके अलावा, अगर पति और पत्नी दोनों पात्र हैं, तो वे दो अलग-अलग अकाउंट खोल सकते हैं। सिंगल अकाउंट या ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। दो अलग-अलग खातों में अधिकतम 60 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
Investment
SCSS पर मिलेगा कितना ब्याज
सबसे पहले सिंगल अकाउंट का ब्याज और रिटर्न की बात करते हैं। मान लीजिए, अगर आप 30 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको हर साल 8.2% प्रति वर्ष का ब्याज मिलता है। अगर इस अमाउंट को 5 साल तक सुरक्षित रखते हैं तो आपको हर तीन महीने पर 60,150 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी सालाना ब्याज 2,40,600 रुपये मिलेंगे, जबकि 5 साल में आपको 12,03,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। कुल रिटर्न की बात करें तो आपको कुल 42,03,000 रुपये मिलेंगे।
दो अलग-अलग खातों के ब्याज और रिटर्न की बात करें तो आप कुल 60 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। 8.2% के ब्याज दर के साथ 3 महीने में आपको 1,20,300 रुपये का रिटर्न मिलेगा, जबकि 5 साल में आपको 24,06,000 रुपये का रिटर्न मिलेगा। कुल अमाउंट की बात करें तो आपको कुल 84,06,000 रुपये मिलेंगे।
SCSS आपको न केवल नियमित आय का ऑप्शन देता है, बल्कि टैक्स बेनिफिट्स भी देता है। इस स्कीम को रिटायर व्यक्तियों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जिसे वो अपने लिए सिक्योर फ्यूचर बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें-1000 रुपये महीने निवेश करके बनें लखपति; जानिए पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम के फायदे
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
14 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
15 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
16 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
16 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
18 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
20 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
21 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
21 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
22 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines