1000 रुपये महीने निवेश करके बनें लखपति; जानिए पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम के फायदे

Post Office PPF Scheme: पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम में हर महीने 1000 रुपये निवेश कर 25 साल में 8.24 लाख रुपये जुटाए जा सकते हैं। यह स्कीम टैक्स बचत, सुरक्षित निवेश और बच्चों के भविष्य के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

Investment

Investment

Post Office PPF Scheme: इन्वेस्टमेंट के बहुत से ऑप्शन होते हैं, जिसमें म्यूचुअल फंड और कई सरकारी योजनाएं शामिल होती हैं। जहां कुछ लोग म्यूचुअल फंड में पैसे लगाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शेयर मार्केट से जुड़े रिस्क से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचते हैं। ऐसे में कुछ सरकारी स्कीम आपको बिना रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न देती हैं। इसी स्कीम में से एक पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भी है। ये एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप 500 रुपये की शुरुआती कीमत इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आइए इसके बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इन्वेस्टमेंट

पब्लिक प्रोविडेंट फंड पोस्ट ऑफिस की एक फेमस स्कीम है। इसमें आप 500 रुपये लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। PPF स्कीम का टाइम ड्यूरेशन 15 साल है और इसके अलावा आपको इस स्कीम में टैक्स बेनिफिट्स भी शामिल हैं। ये स्कीम उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है, जो अपने बच्चे के भविष्य के लिए सेविंग्स करना चाहते हैं। इस स्कीम में 7.1% ब्याज दर मिलती है। मान लीजिए आप इस स्कीम में हर महीने 1000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो आप कुछ सालों में 8 लाख रुपये से अधिक पैसे जुटा सकते हैं। आइए इस कैलकुलेशन को समझते हैं।

विज्ञापन
Investment Tips

Investment Tips

यहां समझें कैलकुलेशन

अगर आप PPF में हर महीने 1000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो आप सालाना 12,000 रुपये जुटा लेंगे। जैसा कि हम बता चुके हैं कि यह स्कीम 15 साल बाद मैच्योर होती है, लेकिन 8 लाख के अमाउंट को जोड़ने के लिए आपको इसे दो बार 5-5 साल के ब्लॉक्स में बढ़ाना होता है और 25 साल तक लगातार निवेश करना होता है। अगर आप 25 साल तक हर महीने 1000 रुपये निवेश करते हैं, तो आप कुल 3,00,000 रुपये का निवेश करेंगे। इस अमाउंट पर 7.1% ब्याज दर पर आपको केवल ब्याज से 5,24,641 रुपये मिलेंगे। मैच्योरिटी के बाद आपको कुल 8,24,641 रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

टैक्स में भी बचत

पीपीएफ एक EEE कैटेगरी की स्कीम है, यानी इसमें तीन तरीके से टैक्स बचत की जा सकती है। इस कैटेगरी की स्कीम में सालाना जमा की गई राशि पर कोई टैक्स नहीं होता, इसके अलावा हर साल मिलने वाले ब्याज पर भी कोई टैक्स नहीं होता। इसके अलावा मैच्योरिटी के बाद मिलने वाली पूरी राशि पर भी टैक्स नहीं देना होता है। इस तरह पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम एक सिक्योंर और टैक्स बचत के लिए सही ऑप्शन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ