Fixed Deposit पर सीनियर नागरिकों को इस बैंक में मिल रहा है 8.15% तक ब्याज, अन्य बैंकों ने भी बढ़ाई दरें
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

नई दिल्ली: कई बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में वृद्धि की है। फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में वृद्धि के बाद, दो बैंकों ने आज सोमवार (22 अगस्त) को अपनी FD ब्याज दरों में संशोधन की घोषणा की। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) ने 20 अगस्त 2022 से अपने नॉन-कॉलेबल बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।
यह बैंक 2-3 साल और 3-5 साल की अवधि में 2 करोड़ रुपये से अधिक के टर्म डिपॉजिट पर 7.1% तक ब्याज दे रहा है। नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट के तहत, समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं है। USFB ने एक बयान में कहा, ‘इन डिपॉजिट्स पर ब्याज की गणना 6 महीने और उससे अधिक की अवधि वाली डिपॉजिट्स के लिए तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर की जाएगी।’ साथ ही बैंक ने आगे कहा कि नॉन-कॉलेबल जमा सीनियर सिटीजन्स के लिए नहीं है।
वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% ब्याज और 60 साल से कब के लोगों को भी लाभ
USFB ने पहले 6 जुलाई 2022 से खुदरा निवेशकों के लिए अपनी एफडी दरों को संशोधित किया था। यह वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों को 2-3 साल और 3-5 साल की अवधि के लिए 8.15% ब्याज की पेशकश कर रहा है। 60 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए, USFB 2-3 साल और 3-5 साल की FD पर अधिकतम 7.65% ब्याज देता है।
IDBI Bank New FD Rate
बैंक अब चुनिंदा अवधियों पर 6.55% की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है। बैंक ने अमृत महोत्सव FD योजना के तहत एक सीमित अवधि की विशेष 500 दिनों की जमा राशि भी पेश की है, जो 6.70 की अधिकतम दर प्रदान करती है। अमृत महोत्सव ऑफर एक सीमित ऑफर है जो 30 सितंबर, 2022 तक उपलब्ध है।
ICICI FD Rate Revised
पिछले हफ्ते, आईसीआईसीआई बैंक ने चुनिंदा अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में संशोधन किया। निजी क्षेत्र के बैंक ने एक साल से लेकर पांच साल तक की खुदरा फिक्स्ड डिपॉजिट पर दरें 5.50% और 6.10% के बीच निर्धारित की हैं, जिसमें एक साल की जमा राशि पर दरें 5.50% हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: