Senior Citizens Scheme: भारत सरकार ने 2017 में ‘प्रधानमंत्री वय वंदना योजना’ (PMVVY) की शुरुआत में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस स्कीम में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि अनिश्चित बाजार स्थितियों के कारण ब्याज आय में भविष्य में गिरावट का बुजुर्गों पर कोई फर्क ना पड़े।
यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सरकारी गारंटी के आधार पर सब्सक्रिप्शन राशि से जुड़ी निश्चित पेंशन/रिटर्न के प्रावधान के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था आय सुरक्षा को सक्षम बनाती है।
और पढ़िए – Wedding Zero Interest Rate Loan: अभी करें शादी और बाद में करें भुगतान…जानिए- क्या है ये स्कीम
31 मार्च तक मिलेगी करीब 10 हजार की पेंशन
सरकार योजना की उपलब्धता की समय अवधि को अधिसूचित करती है। वर्तमान में, यह योजना 31 मार्च, 2023 तक उपलब्ध है। इस योजना में बुजुर्गों को उनके निवेश के हिसाब से पेंशन की राशि दी जाती है। इस योजना के जरिए कोई भी वरिष्ठ नागरिक 9,250 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकता है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास आवेदन के लिए बहुत ही कम समय बचा है। इसमें आवेदन करने का मौका आपको 31 मार्च 2023 तक ही मिल सकता है। इसके बाद आप चाहकर भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
और पढ़िए – SBI Credit Card Rules: आज से बदल रहे हैं SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
PMVVY को LIC के माध्यम से लागू किया गया है। यह योजना मासिक/तिमाही/छमाही और वार्षिक आधार पर पेंशन का विकल्प चुनने के विकल्प के साथ रिटर्न की गारंटी दर के आधार पर सुनिश्चित पेंशन प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में
2018 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निवेश सीमा को 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने को अपनी मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपये मासिक और अधिकतम 9250 रुपये मासिक पेंशन ली जा सकती है। आपको कितनी पेंशन मिलेगी यह आपके निवेश पर निर्भर करता है। अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर 15-15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 18,500 रुपये तक मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
9 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
15 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines