SBI YONO 2.0: Google Pay और PhonePe को टक्‍कर देने आया YONO 2.0, जानें क्‍या है खास, कैसे करें यूज?

नया ऐप मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप पर काम करेगा और खास बात यह है कि Google Pay और PhonePe की तरह ही इसका इस्तेमाल दूसरे बैंकों के ग्राहक भी कर सकेंगे. जानें इस ऐप से जुड़ी सारी जानकारी यहां.

sbi yono

एसबीआई ने अपने योनो ऐप का नया वर्जन लॉन्‍च क‍िया

विज्ञापन

SBI YONO 2.0: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने YONO ऐप का नया वर्जन 2.0 लॉन्च किया है. यह बैंक के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का अपग्रेडेड वर्जन है. ये ऐप मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग दोनों सर्विस देता है. बैंक ने 15 दिसंबर को घोषणा की कि यह अपग्रेडेड वर्जन 500 मिलियन से ज्‍यादा कस्टमर्स को डिजिटल एक्सेस देगा. बता दें क‍ि अभी, लगभग 96 मिलियन ग्राहक YONO का इस्तेमाल करते हैं. बैंक ने इस संख्या को दोगुना करके 200 मिलियन करने का लक्ष्य रखा है. ग्राहकों को नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने में मदद करने के लिए, बैंक मार्च तक देश भर में 10000 फ्लोर मैनेजरों तक अपने इन-ब्रांच डिजिटल सपोर्ट नेटवर्क का विस्तार करेगा.

Yono 2.0 के लॉन्च पर चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा क‍ि यह सिर्फ एक मोबाइल एप्लीकेशन नहीं है. हमने पूरे इंटरनेट बैंकिंग कोड को फिर से लिखा है, जिसे अब Yono नेट बैंकिंग कहा जाएगा और इसके साथ ही हमने एक पूरी तरह से नया मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है.

Advertisment

क‍िसी भी हाल में काम करेगा ऐप

इस ऐप को सभी डिवाइस और नेटवर्क कंडीशन में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके बारे में कहा जा रहा है क‍ि ये एक बहुत ही हल्का एप्लीकेशन है. इसे बनाने में डिवाइस मेमोरी, डिवाइस टाइप और कनेक्टिविटी की दिक्कतों को ध्यान में रखा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐप सभी कंडीशन में काम करे.

तो इसका मतलब ये है क‍ि आप चाहे क‍िसी ऐसी जगह रहते हों, जहां नेटवर्क कम ही रहता है, तो भी वहां SBI YONO का नया ऐप काम करेगा.

Google Pay और अन्‍य ऐप्‍स को टक्‍कर
उन्होंने कहा कि Yono 2.0 सीधे थर्ड-पार्टी UPI ऐप्स के साथ मुकाबला करेगा. पेमेंट्स सबसे जरूरी फीचर था जिसके बारे में कस्टमर्स ने हमसे दोबारा सोचने के लिए कहा था. UPI स्टैक को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है. यूजर्स नए ऐप से अकाउंट बैलेंस चेक, मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान और UPI ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकेंगे. और सबसे बड़ी बात ये है क‍ि इस ऐप को यूज करने के ल‍िए एसबीआई में खाता होने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

Yono 3.0 पर भी काम शुरू
लॉन्‍च‍िंग के दौरान ही सेट्टी ने कहा कि Yono 3.0 पर काम पहले ही शुरू हो चुका है और सरलता इसका मुख्य डिजाइन सिद्धांत रहेगा.

ऐप को कैसे एक्टिवेट करना है
सबसे पहले अपने प्ले स्टोर ओपन करना है और प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद यहां पर सर्च करना है योनो एसबीआई. इंस्टॉल करने के बाद ओपन पिक क्लिक करके लोकेशन को अपने यहां पर लॉक कर देना. अगर आप ड्यूल सिम फोन यूज करते हैं तो आपको अपने उस सिम को ऐप के ल‍िए यूज करना है, जो आपके बैंक के साथ रज‍िस्‍टर्ड है.

विज्ञापन

याद रहे क‍ि सिम आपके मोबाइल में होना. आपका फोन नंबर वेरीफाई होगा. इसके बाद आपको अकाउंट नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करना है. ताक‍ि यूजर नेम और पासवर्ड सेट हो सके. अब आप नेक्स्ट पर क्‍ल‍िक करें. अब एक ओटीपी जनरेट होगी. इसे दर्ज करें और इसके बाद ट्रांजैक्शन राइट्स बहुत ध्‍यान से अपनी जरूरत के ह‍िसाब से चुनें. अब आगे बढ़ें और अपना एटीएम पिन एंटर करें.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ