SBI WeCare FD Scheme : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक से एक बढ़कर योजनाएं लाते है रहता है। इन्हीं योजनाओं में से एक है एसबीआई वी केयर (SBI WeCare)। यह एक एफडी स्कीम है।

विज्ञापन

30 सितंबर 2023 है आखिरी दिन

साल 2020 में पेश इस स्कीम में निवेश पर एसबीआई ग्राहकों के बढ़ियां रिर्टन दे रहा है। हालांकि अब यह योजना अपने अंतिम पड़ा पर है। SBI WeCare में निवेश की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है। इसके बाद ग्राहक इस स्कीम के तरह निवेश नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
SBI WeCare FD Scheme

SBI WeCare FD Scheme

वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा

एसबीआई वीकेयर स्कीम में बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक इस योजना के तहत अपने सामान्य ग्राहकों को 7.20 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। इस योजना के तहत लॉक इन पीरियड 5 से 10 साल है। यानी इस योजना में कोई भी व्यक्ति न्यूनततम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश कर सकता है।

विज्ञापन

वीकेयर स्कीम में लोन की भी सुविधा

एसबीआई वीकेयर स्कीम की एक और अच्छी बात ये है कि बैंक इसमें अपने ग्राहकों को लोन की भी सुविधा देता है। ऐसे में जो लोग इस योजना से जुड़ना चाहते हैं वो 30 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन

10 साल में दोगुना हो जाता है पैसा

एक आंकलन के मुताबिक एसबीआई वीकेयर एफडी में पैसा 10 साल में दोगुना हो जाता है। यदि आप इस स्कीम में 10 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योर होने पर आपको 10 लाख रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं। यानी 10 साल में 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको 5 लाख रुपये से ज्यादा रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।

आपको बता दें कि बैंक नियमित एफडी में 10 साल के निवेश पर ग्राहकों को 6.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ