SBI loan for PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार ने PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत लोगों को सब्सिडी देने का ऐलान किया। इस योजना का लाभ हर वो इंसान उठा सकता है, जिसने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया हुआ है। इतना ही नहीं सरकार की इस योजना के लिए अब एसबीआई भी अपनी नई स्कीम लेकर आई है। सोलर पैनल लगवाने के लिए एसबीआई लाखों रुपए का लोन देने को तैयार है। आप भी अगर सरकार की योजना और एसबीआई की स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं को जानिए कि इसके लिए अप्लाई करने का सही तरीका क्या है।
सरकार ने कितनी मिलेगी सब्सिडी
सोलर रूफटॉप को घर इंस्टॉल करने के लिए लाखों रुपये का खर्च आता है। वही अगर अधिक किलोवाट का पैनल लगवाते हैं तो इसकी खर्च में बढ़ोतरी हो जाती है। यही वजह है कि सरकार ने सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने का फैसला किया है। हालांकि, किसे कितनी सब्सिडी मिलेगी, ये किलोवाट और खर्च पर निर्भर करेगा।
क्या है एसबीआई की स्कीम और कैसे करें अप्लाई
अगर आप भी पीएम सूर्या योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए एसबीआई आपको लोन दे रहा है। हालांकि इसके लिए एसबीआई की तरफ से कुछ क्राइटेरिया निर्धारित किए गए है। सोलर रूफटॉप इंस्टॉल के लिए लोन लेने के लिए आपकी सालाना इनकम 3 लाख रुपए होना चाहिए। वही इस लोन को 65 से 75 साल की उम्र के लोग भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : FD सही या Gold Purchase Scheme? किसमें इन्वेस्ट करने से है फायदा?
2 से 6 लाख तक के लोन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
3 लाख सालाना से अधिक की कमाई करने वाले लोग अगर 3 kw कैपेसिटी वाला सोलर पैनल लगवाते हैं, तो उन्हें 7 प्रतिशत के ब्याज दर पर 2 लाख तक का लोन मिल सकता है। वहीं अगर 3kw से 10kw का सोलर रूफटॉप के लिए 10.15 प्रतिशत ब्याज दर पर 6 लाख तक का लोन मिल सकता है।
संबंधित खबरें
सिर्फ टेलीकॉम नहीं, ग्लोबल टेक कंपनी बनने की राह पर जियो
2 hrs agoJio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
1 day agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
1 day agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
1 day agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
1 day agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
1 day agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
1 day agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines