SBI Loan New Interest Rate: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) से लोन लेने का सोच रहे हैं? तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, देश के सबसे बड़े और विश्वसनीय सरकारी बैंक एसबीआई ने बेस रेट और MCLR को बढ़ाने के साथ ही आज यानी 15 दिसंबर, 2023 को लागू भी कर दिया है। नए रेट की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। जबकि, ग्राहकों के पास बढ़ोतरी के बाद भी लोन को छूट के साथ में लेने का मौका है, लेकिन कैसे? आइए बेस रेट और MCLR के बढ़ोतरी के बारे में जानने के साथ ही जानते हैं कि कैसे आप छूट के साथ लोन ले सकते हैं?
ये भी पढ़ें- 31 December पहले निपटा लें ये 7 काम, वरना…
कितनी हुई बढ़ोतरी?
भारतीय स्टेट बैंक ने बेस रेट और MCLR में बढ़ोतरी कर दी है, जिसको 15 दिसंबर, 2023 से लागू भी कर दिया है। वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक बेस रेट को 10.25 प्रतिशत कर दिया गया है, जो इससे पहले 10.10 प्रतिशत था। जबकि, MCLR रेट 8 और 8.85 प्रतिशत के बीच हैं। वहीं, 1 से 3 महीने के लिए MCLR Rate 8.20 प्रतिशत हो गए हैं, जो पहले 8.15 प्रतिशत है। 6 महीने के लिए 8.55 प्रतिशत, 1 साल के लिए 8.65 प्रतिशत और 2 से 3 साल के लिए 8.85 प्रतिशत कर दिया गया है। वीडियो में जानिए क्या होता है MCLR और बेस रेट?
होम लोन के लिए चुकाना होगा अधिक ब्याज
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक से होम लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अधिक ब्याज दर चुकाना होगा। लोगों के लिए अधिक ब्याज दर के लोन की सुविधा 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगी। इससे पहले ग्राहक चाहें तो लोन पर मिल रहे छूट का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एक Bank Account पर कितनी UPI ID होगी क्रिएट?
कैसे मिलेगा लोन पर छूट का फायदा?
SBI के फेस्टिवल ऑफर के तहत आप छूट के साथ लोन ले सकते हैं। ऑफर्स के मुताबिक आप 0.17% प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40% सालाना रेट पर लोन ले सकते हैं। हालांकि, ऑफर्स के चलते आप 65 बेसिस प्वाइंट छूट के साथ होम लोन ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
15 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
19 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
19 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
21 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
22 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
23 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
23 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines