SBI Card Payment Charges: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अब क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले कुछ क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी गई है। एसबीआई कार्ड्स के नए अपडेट के मुताबिक, अब क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट ट्रांजैक्शन और मर्चेंट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर ज्यादा प्रोसेसिंग फीस लगेगी। ये नए शुल्क 15 नवंबर, 2022 से लागू हो गए हैं। एसबीआई कार्ड्स ने अपने ग्राहकों को इस संबंध में एसएमएस भी भेजा है।

एसबीआई कार्ड की वेबसाइट के अनुसार, ’15 नवंबर, 2022 से, सभी किराए के भुगतान लेनदेन पर 99 रुपये + लागू करों का प्रसंस्करण शुल्क लिया जाएगा।’ इसके अलावा, ’15 नवंबर, 2022 से, सभी व्यापारी ईएमआई लेनदेन पर 199 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क + 99 रुपये के लागू कर + लागू करों का शुल्क लिया जाएगा।’ यानी अगर आप क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान कर रहे हैं तो उस पर 99 रुपये प्रोसेसिंग फीस और 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा।

ICICI बैंक ने भी प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी थी

पिछले महीने आईसीआईसीआई बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट पर प्रोसेसिंग 1 फीसदी बढ़ा दी थी। बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए यह नया शुल्क 22 अक्टूबर से लागू किया गया था।

इसके अलावा एसबीआई कार्ड्स ने अपने कार्डहोल्डर्स के लिए एक और नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक अमेजन पर शॉपिंग करने वाले रिवार्ड प्वाइंट्स में भी कटौती होने जा रही है। SimplyCLICK/SimplyCLICK एडवांटेज के साथ ई-कॉमर्स साइट्स पर खरीदारी के लिए 10 गुना रिवार्ड प्वाइंट जनवरी, 2023 से एसबीआई कार्ड 5 गुना प्वाइंट हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ