SBI Card Holders Alert! 15 जुलाई से पहले भर दें क्रेडिट कार्ड बिल, वरना भरने होंगे ज्यादा पैसे

SBI Card Holders Alert: 15 जुलाई, मंगलवार से भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित बदलाव होने वाले हैं। नए नियम के लागू होने पर क्रेडिट कार्ड धारकों की जेब पर ज्यादा भार पड़ सकता है, आइए जानते हैं कैसे?

Minimum Amount Due of credit card, SBI credit card dues | Credit card debt | SBI Insurance Saftey | Utility News | SBI

एसबीआई कार्ड धारकों के लिए अलर्ट

SBI Card Holders Alert: देश के प्रसिद्ध सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने नए नियम को लागू करने का फैसला लिया है जिसके लागू होने पर क्रेडिट कार्ड धारकों को अधिक भुगतान करना होगा। इसलिए 15 जुलाई से पहले क्रेडिट कार्ड का बिल भर दीजिए। बाद में मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) ज्यादा भरना पड़ सकता है। इसके अलावा नए नियमों में अन्य चीजें भी शामिल हैं जिसके बारे में सभी SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को जान लेना चाहिए।

विज्ञापन

नए नियम में क्या-क्या शामिल?

  1. मिनिमम अमाउंट ड्यू में नई कैलकुलेशन
  2. पेमेंट सेटलमेंट में बदलाव
  3. एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस खत्म

15 जुलाई से पहले भर दें क्रेडिट कार्ड बिल

ज्यादातर क्रेडिट कार्ड धारकों के पास हर महीने की 2 तारीख को क्रेडिट कार्ड बिल जनरेट होकर आ जाता है। इस बार 2 जुलाई को क्रेडिट कार्ड बिल आने पर उसे तुरंत भर दें। ऐसे में मिनिमम अमाउंट ड्यू का भुगतान भी पिछले महीने के जैसा ही करना पड़ेगा, लेकिन अगर 15 जुलाई के बाद क्रेडिट कार्ड बिल भरते हैं तो अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं क्योंकि एसबीआई के नए नियम लागू हो सकते हैं।

विज्ञापन

SBI Card के क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

दरअसल, 15 जुलाई 2025 से SBI क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव होगा जिसके तहत बिल का मिनिमम अमाउंट ड्यू ज्यादा भरना होगा। SBI Card के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार बकाया रकम का 2 प्रतिशत हिस्सा, 100 प्रतिशत GST अमाउंट, EMI बैलेंस, 100% फीस, ओवरलिमिट अमाउंट और 100% फाइनेंस चार्जेज को मिनिमम अमाउंट ड्यू में शामिल किया जाएगा।

क्या है मिनिमम अमाउंट ड्यू?

जब आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते होंगे तो आपको दो ऑप्शन शो होते होंगे। पहला मिनिमम अमाउंट ड्यू का और दूसरा मैक्सिमम अमाउंट ड्यू का दिखता होगा। मिनिमम के तहत कम से कम अमाउंट का भुगतान कर सकते हैं, जो रकम वहां दिखेगी। जबकि, मैक्सिमम आपका आखिरी अमाउंट होता है जो बिल पर पूरा-पूरा जनरेट हुआ है। लेट पेमेंट से बचने के लिए मिनिमम अमाउंट ड्यू का भुगतान किया जाता है जो कुल बकाया रकम का 2 प्रतिशत या 5 प्रतिशत होता है। हालांकि, इसके बाद भी अगर समय से पूरे बिल का भुगतान नहीं किया जाता तो उस पर ब्याज बढ़ता जाता है।

विज्ञापन

ये बदलाव भी शामिल

15 जुलाई से SBI के प्रीमियम क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भी नियम में बदलाव हो रहा है। कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस का बेनिफिट बंद हो जाएगा। इनमें शामिल सभी सुविधाओं का लाभ 15 जुलाई के बाद से नहीं मिलेगा।

पेमेंट सेटलमेंट में बदलाव

पेमंट सेटलमेंट में भी बदलाव किया जाएगा जिसके तहत क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर असर देखने को मिल सकता है। EMI, GST, चार्जेस, अमाउंट फीस, फाइनेंस चार्जेस, बैलेंस ट्रांसफर, एडवांस और रिटेल कॉस्ट आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ