SBI Car Loan Offer: कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई और खर्चों के कारण इस सपने को पूरा करना हर किसी के लिए मुनकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में हम अपने अच्छे समय का इंतजार करते हैं जब हमारे पास कार खरीदने के लिए पैसे हों या फिर ऐसे जुगाड़ में रहते हैं जिससे कार खरीदने का सपना पूरा हो सके। इसके अलावा कई लोग कार लोन का भी सहारा लेते हैं। कई बैंकों द्वारा ऑटो लोन दिया जाता है। सभी अलग-अलग ब्याज दर के साथ कार लोन देते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक दे रहा है कार लोन ऑफर
अगर आप भी कार लोन लेना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दिए जा रहे त्योहारी सीजन ऑफर का आप भी फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को हजारों रुपयों का फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- 65 लाख लोगों के लिए मोदी सरकार की बड़ी सौगात! अब इस काम के लिए आपके घर पहुंचेगा बैंक
होगी हजारों रुपये की बचत
एसबीआई के त्योहारी सीजन ऑफर के तहत आपको कार लोन लेते समय फायदा मिलेगा। ऑफर के जरिए आपको कार लोन लेने के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। बैंक द्वारा प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया गया है, जिससे आपके कई हजार रुपये बच सकते हैं।
कब तक मिलेगा ऑफर का फायदा?
एसबीआई के कार लोन ऑफर का फायदा आप अगले साल यानी 2024 तक उठा सकेंगे। बैंक द्वारा 31 जनवरी 2024 तक कार लोन लेने पर किसी तरह की कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी।
इतने ब्याज रेट के साथ मिलेगा लोन
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से ऑटो लोन पर 1 साल का मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (MSLR) 8.55 प्रतिशत लागू है। ऐसे में बैंक अपने ग्राहकों से लोन पर कम से कम 8.55 प्रतिशत तक का ब्याज लेता है। जबकि, बैंक की ओर से कार लोन पर 8.80 से 9.70 प्रतिशत ब्याज रेट लिया जाता है। हालांकि, ब्याज रेट आपके सीबिल स्कोर, क्रेडिट, और आईसी स्कोर आधार पर अलग भी हो सकता है। कार लोन की अवधि 5 साल से ज्यादा होने पर ब्याज रेट भी ज्यादा हो जाता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
1 hr agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
2 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
5 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
6 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines