अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है. 1 अक्टूबर 2026 से SBI अपने एटीएम (ATM) और कैश विड्रॉल (Cash Withdrawal) के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है. बैंक ने सैलरी पैकेज अकाउंट और BSBD (बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट) अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट घटा दी है और सीमा पार होने पर चार्जेस रिवाइज किए हैं.
आइए, जानते हैं कि 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलने वाला है और आपके बैंक बैलेंस पर इसका क्या असर पड़ेगा.
सैलरी अकाउंट के लिए नया नियम
अगर आपका SBI में सैलरी अकाउंट है, तो अब आपको दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल थोड़ा संभलकर करना होगा. अभी सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के एटीएम/ADWM से हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन (वित्तीय और गैर-वित्तीय) मिलते थे.
लेकिन 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा घटाकर आधी यानी 5 ट्रांजैक्शन प्रति महीना कर दी गई है. इसमें फाइनेंशियल (पैसे निकालना) और नॉन-फाइनेंशियल (बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट) दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं.
सीमा खत्म होने के बाद कितना लगेगा चार्ज?
कैश निकालना (Cash Withdrawal): 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन.
नॉन-फाइनेंशियल काम: 11 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन.
इस बात पर गौर करें कि अगर आप SBI के ही एटीएम का इस्तेमाल करते हैं या आपका नॉर्मल सेविंग्स अकाउंट (गैर-सैलरी) है, तो आपके लिए फ्री लिमिट और चार्जेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
BSBD यानी जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स के लिए क्या बदला?
गरीब और कम आय वाले वर्ग के लिए बनाए गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों के लिए भी कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव किया गया है. महीने में शुरुआती 4 कैश विड्रॉल बिल्कुल फ्री रहेंगे, चाहे आप SBI ATM, दूसरे बैंक ATM, ब्रांच या AEPS से पैसे निकालें. 4 फ्री चांस खत्म होने के बाद 5वीं बार से हर बार पैसे निकालने पर 15 रुपये + GST का चार्ज देना होगा.
BSBD अकाउंट की खास शर्तें:
इस खाते में कोई मिनिमम बैलेंस रखने की मजबूरी नहीं होती. इस खाते के साथ आपके पास SBI में कोई दूसरा सेविंग्स अकाउंट नहीं होना चाहिए, अगर है, तो 30 दिन के भीतर उसे बंद करना होता है. इसके साथ कोई चेकबुक नहीं मिलती, लेकिन आपको बिना किसी सालाना मेंटेनेंस चार्ज के फ्री RuPay डेबिट कार्ड दिया जाता है.
कार्डलेस कैश विड्रॉल वालों की मौज
बिना कार्ड के ऐप (जैसे YONO) के जरिए एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है! कार्डलेस कैश विड्रॉल पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी और इस पर कोई नया चार्ज लागू नहीं किया गया है.
अगर आप एसबीआई सैलरी अकाउंट होल्डर हैं, तो कोशिश करें कि पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए SBI के ही एटीएम का इस्तेमाल करें. SBI YONO ऐप के जरिए कार्डलेस कैश निकालें, यह सुरक्षित भी है और इस पर कोई चार्ज भी नहीं है.
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
14 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
14 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
15 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
15 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
17 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
21 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
21 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
23 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines