SBI Rule Change Alert: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं SBI ATM के नियम, कैश न‍िकालने पर लगेगा चार्ज; जानें ड‍िटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 अक्टूबर 2026 से एटीएम और कैश विड्रॉल नियमों में बदलाव कर रहा है. जानिए सैलरी और BSBD खातों के नए फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और चार्जेस.

SBI ATM Rules and Cash Withdrawal Charges Revision Concept Image

SBI ATM Charges Revision: सैलरी और BSBD अकाउंट होल्डर्स को बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा ऐसा असर (file photo)

विज्ञापन

अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है. 1 अक्टूबर 2026 से SBI अपने एटीएम (ATM) और कैश विड्रॉल (Cash Withdrawal) के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है. बैंक ने सैलरी पैकेज अकाउंट और BSBD (बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट) अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट घटा दी है और सीमा पार होने पर चार्जेस रिवाइज किए हैं.

आइए, जानते हैं कि 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलने वाला है और आपके बैंक बैलेंस पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Advertisment

सैलरी अकाउंट के लिए नया नियम

अगर आपका SBI में सैलरी अकाउंट है, तो अब आपको दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल थोड़ा संभलकर करना होगा. अभी सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के एटीएम/ADWM से हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन (वित्तीय और गैर-वित्तीय) मिलते थे.

लेक‍िन 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा घटाकर आधी यानी 5 ट्रांजैक्शन प्रति महीना कर दी गई है. इसमें फाइनेंशियल (पैसे निकालना) और नॉन-फाइनेंशियल (बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट) दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं.

विज्ञापन

सीमा खत्म होने के बाद कितना लगेगा चार्ज?

कैश निकालना (Cash Withdrawal): 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन.
नॉन-फाइनेंशियल काम: 11 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन.

विज्ञापन

इस बात पर गौर करें क‍ि अगर आप SBI के ही एटीएम का इस्तेमाल करते हैं या आपका नॉर्मल सेविंग्स अकाउंट (गैर-सैलरी) है, तो आपके लिए फ्री लिमिट और चार्जेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

BSBD यानी जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स के लिए क्या बदला?
गरीब और कम आय वाले वर्ग के लिए बनाए गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों के लिए भी कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव किया गया है. महीने में शुरुआती 4 कैश विड्रॉल बिल्कुल फ्री रहेंगे, चाहे आप SBI ATM, दूसरे बैंक ATM, ब्रांच या AEPS से पैसे निकालें. 4 फ्री चांस खत्म होने के बाद 5वीं बार से हर बार पैसे निकालने पर 15 रुपये + GST का चार्ज देना होगा.

विज्ञापन

BSBD अकाउंट की खास शर्तें:
इस खाते में कोई मिनिमम बैलेंस रखने की मजबूरी नहीं होती. इस खाते के साथ आपके पास SBI में कोई दूसरा सेविंग्स अकाउंट नहीं होना चाहिए, अगर है, तो 30 दिन के भीतर उसे बंद करना होता है. इसके साथ कोई चेकबुक नहीं मिलती, लेकिन आपको बिना किसी सालाना मेंटेनेंस चार्ज के फ्री RuPay डेबिट कार्ड दिया जाता है.

कार्डलेस कैश विड्रॉल वालों की मौज
बिना कार्ड के ऐप (जैसे YONO) के जरिए एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है! कार्डलेस कैश विड्रॉल पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी और इस पर कोई नया चार्ज लागू नहीं किया गया है.

विज्ञापन

अगर आप एसबीआई सैलरी अकाउंट होल्डर हैं, तो कोशिश करें कि पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए SBI के ही एटीएम का इस्तेमाल करें. SBI YONO ऐप के जरिए कार्डलेस कैश निकालें, यह सुरक्षित भी है और इस पर कोई चार्ज भी नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ