हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SBI Free ATM Transactions: बैंक हड़ताल के दौरान SBI ने माफ किए ATM चार्जेस, 28 से 30 सितंबर तक निकालें फ्री कैश

SBI ATM Charges Free: बैंक हड़ताल के दौरान SBI ने 28 से 30 सितंबर तक एटीएम चार्ज माफ कर द‍िए हैं. अब किसी भी बैंक के एटीएम से फ्री में कैश निकालें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
SBI ने तीन द‍िन के बैंक स्‍ट्राइक के दौरान एटीएम चार्जेज फ्री कर द‍िए हैं. (फाइल फोटो)

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और आने वाले दिनों में बैंक हड़ताल की वजह से पैसों की किल्लत सोचकर परेशान हो रहे थे, तो आपके लिए एक बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर आई है. 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की 3 दिनों की प्रस्तावित हड़ताल (Nationwide Bank Strike) को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) ने बड़ा ऐलान किया है.

बैंक ने फैसला किया है कि 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bank Open On Sunday 27 September: रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक! 3 दिनों की हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

विज्ञापन

क्या है SBI का यह फ्री एटीएम ऑफर?

आमतौर पर जब आप अपने बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम जैसे HDFC, ICICI या PNB से एक तय लिमिट के बाद कैश निकालते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज यानी एटीएम फीस देना पड़ता है.

लेकिन 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल के चलते SBI ग्राहक देश के किसी भी बैंक के एटीएम (Non-SBI ATMs) से जितनी बार चाहें फ्री में पैसे निकाल सकेंगे. इस दौरान आपसे कोई अतिरिक्त ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं वसूला जाएगा.

विज्ञापन

SBI ने कहा है क‍ि बैंकिंग रुकती नहीं है. आपकी जरूरतों को इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: 5 Day Banking Update: क्या 5 डे बैंकिंग के वादे से मुकरी सरकार? बैंक हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय का बड़ा बयान

विज्ञापन

एटीएम ही नहीं, ये डिजिटल सेवाएं भी रहेंगी 24×7 चालू
SBI ने साफ कर दिया है कि भले ही बैंक शाखाओं (Branches) में ताले लटके हों, लेकिन आपकी जेब में मौजूद डिजिटल बैंकिंग पूरी रफ्तार से चलती रहेगी. Google Pay, PhonePe, Paytm या YONO के जरिए बिना किसी रुकावट के पैसों का लेनदेन होगा. वहीं इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप से बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर सब पहले की तरह होता रहेगा. छोटे-मोटे काम वॉट्सएप बैंकिंग से भी आसानी से निपटा सकते हैं.

अगर कोई एमरजेंसी है तो ग्राहक 1800 1234 या 1800 2100 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

कल 27 सितंबर (रविवार) को खुले हैं सभी सरकारी बैंक
अगर आपको ब्रांच जाकर कोई कागजी काम निपटाना है या बड़ा कैश ट्रांजेक्शन करना है, तो याद रखें कि 27 सितंबर रविवार को SBI समेत सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे. 3 दिनों की हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकार और RBI ने रविवार को भी बैंकों को सामान्य रूप से चालू रखने का आदेश दिया है.

अगर ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका है, तो कल रविवार (27 सितंबर) को ही निपटा लें. बाकी रोजमर्रा के खर्चों के लिए आप किसी भी नजदीकी एटीएम से बिना किसी चार्ज की चिंता किए आराम से कैश निकाल सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola