SBI Alert Customers : देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एकबार फिर अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल ई कॉमर्स लेन देन के वक्त अलर्ट रहने की सलाह दी है। दरअसल एसबीआई ने डिजिटल फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने ग्राहकों ये सलाह दी है।
देश के सबसे बड़े लोनदाता बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को तत्काल लोन वाले ऐप से बचने की सलाह दी है। साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय भी बताए हैं।
एसबीआई ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान साझा कर कहा है कि प्लीज बैंक या वित्तीय कंपनी के रूप में प्रस्तुत करने वाली कंपनी के किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अपनी जानकारी देने से बचें। साथ ही इसकी जानकारी साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन https://www.cybercrime.gov.in/ पर रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
गौरतलब है कि इंस्टेंट लोन ऐप, खासकर चीनी ऐप लोगों के लिए एक खतरा हैं और लगातार उनके खिलाफ लगातार फ्रॉर्ड की शिकायतें मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update : त्योहार से पहले सोने ने दी खुशखबरी, लगातार आठवें दिन गिर गए दाम
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी लगातार लोगों को साइबर फ्रार्ड बचने और ऐसे एप से बचने की सलाह देते रहता है। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय भी समय-समय पर ऐसे फर्जी एप्स पर कार्रवाई करने के साथ लोगों को सावधान रहने की सलाह देता रहता है।
इसी कड़ी में एसबीआई ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच जरूर कर लें। क्योंकि कई ऐसे फर्जी एप बाजार में हैं जो लोगों को झांसा देकर उसके खाते से पैसों की ठगी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- त्योहारों में शॉपिंग के लिए Credit Card और Buy Now Pay Later में से क्या है बेहतर ?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
35 mins agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 hr agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
3 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
6 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines