SBI Account Link Aadhaar Card via SMS: आज के समय में आधार कार्ड को अपने बैंक से लिंक करना सभी बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी हो गया है। हालांकि, जब से कई तरह की बैंकिंग सुविधाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं तब से हम सभी अपने छोटे से छोटे काम को घर बैठे ही करवाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। बात करें अगर प्राइवेट बैंकों की तो कई बैंकिंग सर्विस को ये बैंक घर बैठे ही करवा देते हैं, जबकि इस मामले में अभी सरकारी बैंक थोड़ा पीछे है। हालांकि, भरोसे की बात आती है तो ज्यादातर ग्राहक सरकारी बैंक को अपनाते हैं।
इनमें से एक सबसे भरोसेमंद और बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक है, जिससे लाखों लोग जुड़े हुए हैं। चाहे किसी योजना का लाभ उठाना हो या फिर बैंकिंग की अन्य सुविधाओं का फायदा, एसबीआई द्वारा अपने ग्राहकों को फायदा देने की पूरी कोशिश रहती है। हाल ही में बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खाते को आधार से लिंक करने की सुविधा को आसान करते हुए एक खास सर्विस शुरू की है। ऐसे में ग्राहक कहीं से भी अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।
घर बैठे बैंक खाते से लिंक कर पाएं आधार कार्ड
दरअसल, एसबीआई द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए एसएमएस सुविधा की शुरुआत की गई है। इसके तहत ग्राहक को अपने बैंक से लिंक फोन नंबर से SMS करना होगा, जिसके बाद आधार कार्ड लिंक हो सकेगा।
How to Link SBI Bank Account with Aadhaar Card via SMS?
- बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए रजिस्टर्ड फोन नंबर से मैसेज भेजना होगा।
- UID
आधार नंबर अकाउंट नंबर दर्ज करें। - इसके बाद 567676 फोन नंबर पर मैसेज सेंड कर दें।
अगर मैसेज भेजने के बाद भी आपके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होता है तो आप कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करके इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि आप अपने बैंक ब्रांच में अपनी एक फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर जा सकते हैं, जिससे आसानी से आपका केवाईसी हो सकेगा।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
3 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
4 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines