SBI Plane For Next 2 Years: देश के सबसे बड़े और पुराने बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का आज 70वां स्थापना दिवस है। एक जुलाई 1955 को बैंक की स्थापना की गई थी और आज बैंक 70 साल का हो गया है। आज देशभर में बैंक अपना स्थापना दिवस मना रहा है और इस मौके पर बैंक ने प्लानिंग की है कि बैंक वित्तवर्ष 2027 तक 40 लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करेगा। बैंक ने रूफटॉप प्रोजेक्ट्स, मॉडर्न ATM और कस्टमर्स को AI बेस्ड सॉल्यूशन्स भी उपलब्ध कराना है। बता दें कि साल 1955 में अपनी स्थापना के बाद से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत के विकास लक्ष्यों का समर्थन करता आया है। डिजिटल और ग्रीन इकोनॉमी को प्रेरित करते हुए विकसित हुआ है और आगे भी विकसित हो रहा है।
यह भी पढ़ें:FPIs का भारतीय शेयरों में 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश, देखें ताजा आंकड़े
बैंक ने आज स्थापना दिवस पर जारी किया बयान
बैंक की ओर से आज एक बयान जारी करके कहा गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा ऋणदाता है। भारतीय स्टेट बैंक ने रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन में अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है। देश के नेट जीरो 2070 टारगेट्स को पूरा कराने के लिए वित्तवर्ष 2027 तक 40 लाख घरों को सौर ऊर्जा से लैस करने की योजना बना रहा है। बैंक ने भारतीयों को बैंकिंग सेवाएं देते हुए 70 साल पूरे कर लिए हैं। 66 ट्रिलियन की बैलेंस शीट और 520 मिलियन से ज़्यादा ग्राहकों के साथ बैंक ने 8वें दशक में एंट्री कर ली है। बैंक का फोकस स्थिरता, विकास और डिजिटल इनोवेशन है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ है। स्टेट बैंक दुनियाभर के टॉप 50 बैंकों की सूची में शामिल है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 6 सहयोगी बैंक
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 6 सहयोगी बैंक हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP) और भारतीय महिला बैंक (BMB) शामिल हैं। सभी का 1 अप्रैल 2017 को SBI में विलय हो गया था। स्टेट बैंक योनो (YONO) डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल बैंकिंग की सर्विस ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की देशभर में 22000 से ज्यादा ब्रांच हैं। 65000 से ज्यादा ATM और 76000 से ज्यादा आउटलेट भी हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
5 mins agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines