Savitri Jindal Net Worth : भारत की सबसे अमीर महिला साविद्री जिंदल की नेट वर्थ में वित्त वर्ष 2023 में भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार इस दौरान उनकी संपत्ति में 9.6 बिलियन डॉलर (798 अरब 49 करोड़ 44 लाख रुपये) का इजाफा हुआ।
इसके साथ ही सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर (2081 अरब 67 करोड़ 25 लाख रुपये) हो गई है। उन्होंने विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी को भी पीछे छोड़ दिया जिनकी कुल संपत्ति लगभग 24 बिलियन डॉलर (1996 अरब 21 करोड़ 68 लाख रुपये) है।
अंबानी-अडानी भी पीछे
नेट वर्थ के मामले में सावित्री जिंदल ने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि भारत और एशिया की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल करीब पांच बिलियन डॉलर (415 अरब 89 करोड़ 25 लाख रुपये) का इजाफा हुआ।
वहीं, देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिनकी कुल संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। उनकी संपत्ति 85.1 बिलियन डॉलर (करीब 7078 अरब रुपये) से घटकर 35.4 बिलियन डॉलर (लगभग 2944 अरब रुपये)) हो गई है।
कौन हैं सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। इस कंपनी की स्थापना हरियाणा के रहने वाले कारोबारी व उद्योगपति उनके दिवंगत पति ओपी जिंदल ने की थी। पति के निधन के बाद कंपनी की कमान सावित्री ने संभाली और देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शुमार कराया।
बता दें कि सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। साल 1970 में उनका विवाह ओपी जिंदल के साथ हुआ था। साल 2005 में ओपी जिंदल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। तब से सावित्री ही पूरा कारोबार संभाल रही हैं।
इस ग्रुप के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पॉवर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू सॉ, जिंदल स्टेनलेस और जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स जैसी लिस्टेड कंपनियों का संचालन होता है। बता दें कि भारत की सबसे अमीर शख्सियतों में सावित्री जिंदल का नाम पांचवें स्थान पर आता है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 42330 करोड़ की नेट वर्थ वाले राजन मित्तल?
ये भी पढ़ें: इन 3 मैसेज को करें इग्नोर, वरना खाता हो जाएगा खाली!
ये भी पढ़ें: दुनिया की पहली पसंद बनी भारत की सिंगल माल्ट व्हिस्की
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
7 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines