Sasta Recharge: 84 दिन छोड़िए, अपना लें 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, डेली 2GB डाटा के साथ कई सुविधा का फायदा

Sasta Recharge Plan with 90 Days Validity: आज हम आपके लिए 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं जिसमें कई सुविधाएं शामिल हैं।

90 days validity 2gb data cheapest recharge plan

Cheap recharge

विज्ञापन
विज्ञापन

जी हां, आप इन सभी वैधता वाले प्लान की जगह 90 दिनों की वैधता (90 Days Validity Plans) के साथ आने वाला रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसा किफायती रिचार्ज प्लान (Cheapest Recharge Plan) लेकर आए हैं जिसमें आपको 90 दिनों तक सिर्फ डाटा का फायदा नहीं बल्कि रोजाना 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 749 रुपये का आता है। इसमें आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलते हैं। रोजाना 2 जीबी डाटा का फायदा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। आप प्लान के साथ जियो ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं। आप जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउड आदि ऐप्स को यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

एयरटेल के पास भी हैं 90 दिन का प्लान 

जियो की तरह एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 90 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। एयरटेल की ओर से 749 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ रोजाना सिर्फ 1.5 डाटा का फायदा मिलता है। जबकि, जियो की ओर से 749 रुपये में रोजाना 2 जीबी डाटा का फायदा मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और एयरटेल थैंक्स ऐप का फायदा मिलता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वीआई की ओर से किसी तरह का कोई 90 दिनों वैधता वाला प्लान ऑफर नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ