Sarkari Pension Scheme: जब खर्चे का समय होता और आय का कोई सोर्स नहीं तो तब पहले का बचाया हुआ धन और निवेश की हुई राशि पर मिलने वाली ब्याज या एक तरीके से पेंशन याद आती है। हालांकि, एक अच्छी पेंशन योजना का चयन निश्चित रूप से अनिवार्य है।
अटल पेंशन योजना (APY), सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था आय सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है। आप इसमें निवेश कर सकते हैं।
APY में मासिक निवेश और रिर्टन कितना?
APY 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीकृत पेंशन प्रदान करता है। अभिदाता की मृत्यु होने पर पति/पत्नी को जीवन भर के लिए पेंशन की राशि की गारंटी दी जाती है। सब्सक्राइबर और पति या पत्नी दोनों की मृत्यु होने की स्थिति में, नॉमिनी को पूरी पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है।
और पढ़िए – अब बच्चे भी बड़े होने तक कमा लेंगे 8 लाख! LIC की आधारशिला पॉलिसी ने खड़े किए मजे
APY में पूर्व-परिभाषित मासिक योगदान है। APY के तहत, सब्सक्राइबर्स को 60 साल की उम्र में उनके योगदान के आधार पर 1000 रुपये प्रति माह, 2000 रुपये प्रति माह, 3000 रुपये प्रति माह, 4000 रुपये प्रति माह, 5000 रुपये प्रति माह की निश्चित पेंशन मिलेगी। APY में शामिल होने की उम्र के हिसाब से अलग-अलग रिर्टन होगा।
5000 पेंशन कैसे पाएं?
एपीवाई में शामिल होने की न्यूनतम आयु (18 वर्ष) के आधार पर, एक व्यक्ति को प्रति माह 5,000 रुपये पेंशन प्राप्त करने के लिए 210 रुपये का मासिक योगदान करना आवश्यक है। इसलिए, यदि आप प्रतिदिन 7 रुपये बचा सकते हैं और योजना में निवेश कर सकते हैं, तो आप 5,000 रुपये मासिक पेंशन के पात्र होंगे।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
31 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines