Sanjay Dutt Business: संजय दत्त के स्कॉच व्हिस्की ब्रांड ‘द ग्लेनवॉक’ का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस व्हिस्की की बिक्री का आंकड़ा लगातार ऊपर जा रहा है। बॉलीवुड के ‘बाबा’ ने पिछले साल दिसंबर में एक नया प्रयोग किया था, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है। दरअसल, कंपनी ने दिसंबर, 2024 में द ग्लेनवॉक की 200 मिलीलीटर वाली निप बोतल मार्केट में उतारी थी। महज 45 दिनों के अंदर ही इसकी 3 लाख से अधिक बोतलें बिक चुकी हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सेल
ग्लेनवॉक के लिए महाराष्ट्र सबसे बड़ा बाजार है। यहां इस छोटी बोतल की बिक्री जबरदस्त देखी गई है। कंपनी की कुल बिक्री में महाराष्ट्र का योगदान करीब 68% है। राज्य की 1400 से अधिक शराब की दुकानों और 3500 से अधिक बार में संजय दत्त का स्कॉच व्हिस्की ब्रांड उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि महाराष्ट्र के 32 जिलों में मौजूदगी के साथ राज्य में उसकी अच्छी पकड़ है, जिसे अब और मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है। अगले दो महीनों में 3000 से अधिक परमिट रूम में द ग्लेनवॉक को उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।
कितनी है कीमत?
200ML वाली इस छोटी बोतल की कीमत 500 रुपये है, जिसकी वजह से यह ग्राहकों की पॉकेट पर अधिक भार नहीं डालती। बता दें कि संजू बाबा 2003 में शराब के कारोबार में उतरे थे। उन्होंने मोक्ष सानी, जितिन मेरानी, रोहन निहलानी, मनीष सानी और नीरज सिंह के नेतृत्व वाली प्रीमियम व्हिस्की निर्माता कंपनी कार्टेल एंड ब्रोस में पैसा लगाया था। इस कंपनी को लीड करने वाले मोक्ष सानी शराब रिटेल चेन ‘लिविंग लिक्विड्ज’ के पार्टनर भी हैं। जून 2023 में कंपनी ने व्हिस्की ब्रांड ‘द ग्लेनवॉक’ को लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें – अब बिजनेस की पिच पर बैटिंग करेंगे Yuvraj Singh, लॉन्च किया प्रीमियम Tequila ब्रांड FINO
बाबा ने बनाया ब्रांड
आज के समय में ‘द ग्लेनवॉक’ भारत के व्हिस्की बाजार की एक सफल खिलाड़ी बन गई है, जिसमें संजय दत्त की भूमिका प्रमुख रही है। कंपनी के फाउंडर भी मानते हैं कि संजू बाबा के स्टारडम के चलते ही ‘द ग्लेनवॉक’ इतनी लोकप्रियता हासिल कर पाई है। इसकी बिक्री महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा देखने को मिली है। मोक्ष सानी का कहना है कि 200ml की छोटी बोतल को लॉन्च करने का उद्देश्य हमारी सिग्नेचर स्कॉच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है और शुरुआती आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं।
कहां-कहां उपलब्ध?
ग्लेनवॉक फिलहाल महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गोवा, Daman & Diu, दिल्ली, पंजाब चंडीगढ़, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में मिलती है। आने वाले समय में कंपनी इसे पांच अन्य राज्यों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। संजय दत्त ने इस कंपनी में कितना निवेश किया था, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में यह पता लगाना भी मुश्किल है कि उन्हें अब तक कितना प्रॉफिट हुआ है। लेकिन यह भी तय है कि बाबा ने बड़ा दांव लगाया होगा और जिस तरह का प्यार इस ब्रांड को लोगों का मिल रहा है उससे उनके हिस्से में भी बड़ी रकम आ रही होगी।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
15 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines