Samsung से 30 फीसदी स्टाफ निकालने की तैयारी, भारत में एक हजार की जाएगी जॉब

Samsung 30% Global Job Cuts: सैमसंग कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 30 प्रतिशत लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। इसका असर भारत पर भी पड़ने वाला है।

Samsung India

Samsung 30% Global Job Cuts: दुनिया की दो बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां स्टाफ को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग की। खबरों की मानें तो सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 30 प्रतिशत तक स्टाफ कम करने वाली है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी 650 लोगों को नौकरी ने निकाल सकती है।

नौकरी से निकालने की वजह

राउटर्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरियन कंपनी सैमसंग की सेल और मार्केटिंग स्टाफ में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण कंपनी ने 30 प्रतिशत लोगों को काम ने निकालने का फैसला किया है।

सैमसंग के कुल कर्मचारी

भारत की बात करें तो यहां भी सैमसंग की सब्सिडरी कंपनी मौजूद हैं। ऐसे में 30 प्रतिशत जॉब कट का असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। सैमसंग कंपनी में काम करने वाले 1,000 लोगों को नौकरी से निष्कासित किया जा सकता है। बता दें कि 2023 के अंत तक दुनिया भर में सैमसंग के 267,800 कर्मचारी कार्यरत थे। वहीं भारत में 25,000 लोग सैमसंग कंपनी में नौकरी करते हैं। इनमें से एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

नंबर 1 से तीसरे स्थान पर पहुंची सैमसंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग सेल्स, मार्केटिंग और ऑपरेशंस में 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। साथ ही सैमसंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बदलाव कर सकती है। दरअसल 2023 में सैमसंग Xiaomi को पछाड़कर भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी थी। मगर रिसर्च की मानें तो सैमसंग की सेल में गिरावट आने के कारण अब कंपनी तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

फैक्ट्री में हड़ताल से पड़ा बुरा असर

Xiaomi और VIVO कंपनियां सैमसंग से आगे चल रही हैं। इससे सैमसंग का मार्केट शेयर 23 फीसदी से घटकर 16 प्रतिशत हो गया है। चेन्नई में सैमसंग कंपनी की फैक्ट्री में हड़ताल के कारण भी मैन्यूफैक्चरिंग पर बुरा असर देखने को मिला है। स्मार्टफोन के साथ-साथ सैमसंग के टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का उत्पादन भी कम हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ