Chrome यूजर्स के लिए गूगल ने जारी की वार्निंग, डेटा चोरी रोकेगा नया अपडेट

New Google Chrome 128 Security Alert: गूगल क्रोम की सुरक्षा खतरे में है। इसकी जानकारी खुद गूगल ने दी है। क्रोम में 4 गंभीर असुरक्षाओं की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते गूगल सभी यूजर्स के लिए नया अपडेट लेकर आया है।

High Risk Warning for Google Chrome Users
विज्ञापन

New Google Chrome 128 Security Alert: गूगल क्रोम पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कुछ दिन पहले भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने चेतावनी जारी करते हुए इसकी जानकारी दी थी। वहीं गूगल क्रोम ने भी अब इस बात की पुष्टि कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट के बाद गूगल ने क्रोम के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसमें चार गंभीर सुरक्षा मुद्दों का जिक्र किया गया है।

सभी यूजर्स के लिए आया अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट जैसी तमाम कंपनिया सुरक्षा से जुड़े अपडेट जारी कर चुकी हैं। इस लिस्ट में अब गूगल क्रोम का नाम भी शामिल हो चुका है। एंड्रॉयड, iOS और मैक जैसे सभी प्रकार के यूजर्स के लिए यह अपडेट जरूरी है। नए अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करके आप अपने क्रोम को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे डेटा चोरी का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

विज्ञापन

अपडेट के नए वर्जन

गूगल के अनुसार क्रोम में चार तरह की असुरक्षा की पहचान की गई है। गूगल ने इन्हें गंभीर खतरों के रूप में रेट किया है। विंडोज और मैक यूजर्स के लिए 128.0.6613.137 और 128.0.6613.138 नया सुरक्षा अपडेट वर्जन जारी किया गया है। वहीं लिनक्स इंस्टॉल करने वालों के लिए 128.0.6613.137 अपडेट सामने आया है। हमेशा की तरह यह अपडेट आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह लागू किए जाएंगे। इसीलिए कंपनी के द्वारा यह सलाह दी गई है कि यूजर्स खुद इस अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें। इससे आने वाले खतरों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

क्रोम के 4 गंभीर खतरे

गूगल ने अपनी चेतावनी में 4 गंभीर खतरों की बात की है। हालांकि इन खतरों से अभी तक किसी साइबर हमले की जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते हैं कि यह चार खतरे कौन से हैं?

1. CVE-2024-8636 स्किया 2D ग्राफिक्स लाइब्रेरी में हीप बफर ओवरफ्लो है।

विज्ञापन

2. CVE-2024-8637 कास्टिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले क्रोम मीडिया राउटर में स्वजनित समस्या है।

3. CVE-2024-8638 क्रोम V8 जावास्क्रिप्ट इंजर के भीतर एक प्रकार की भ्रम संबंधित असुरक्षा पाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ