हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शेयर मार्केट की पिच पर भी सचिन की शानदार बैटिंग, नौ महीने में पांच करोड़ रुपये बन गए 31.55 करोड़

दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर ने नौ महीने पहले एक कंपनी में पांच करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए थे। गुरुवार को जब कंपनी के शेयर एनएसई पर लिस्ट हुए तो उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar (ANI File)

Sachin Tendulkar Share Market : क्रिकेट के मैदान में अपनी शानदार बल्लेबाजी से रन बरसाने वाले सचिन तेंदुलकर अब शेयर बाजार कि पिच पर भी बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने एक कंपनी में पांच करोड़ रुपये निवेश किए थे जो अब 31.55 करोड़ बन गए हैं।

यह कंपनी है हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड और सचिन ने इसके प्री-आईपीओ फेज में इसमें इन्वेस्ट किया था। सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी में नौ महीने पहले इन्वेस्ट करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की कीमत आज एनएसई पर 720 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खुली थी जिससे इसके आईपीओ में पैसा लगाने वालों को 37 प्रतिशत से ज्यादा का फायदा हुआ है।

इतनी बढ़ी तेंदुलकर की नेट वर्थ

तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड में छह मार्च 2023 को पांच करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस समय उनके पास कंपनी के चार लाख 38 हजार 210 शेयर हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी में सचिन तेंदुलकर के एक शेयर की औसत कीमत लगभग 114.10 रुपये थी।

विज्ञापन

वहीं, आज इस कंपनी के शेयर एनएसई पर 720 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुए। इस हिसाब से सचिन के शेयरों की कीमत अब 31.55 करोड़ रुपये हो गई है। महज नौ महीने में उनके पांच करोड़ रुपये 31.55 करोड़ रुपये में तब्दील हो गए हैं। बीएसई पर कंपनी के शेयर 710 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुए।

बता दें कि 740 करोड़ रुपये कीमत का आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ 20 दिसंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सरकार की वेबसाइट से मिलेगी सरकारी नौकरी

ये भी पढ़ें: सोने की कीमत बदली, जानें अपने शहर का भाव

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: EPFO में फ्रीजिंग और डी-फ्रीजिंग के नियम बदले 

ये भी पढ़ें: Airline ticket fraud से बचने के 6 तरीके जानें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola