Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Income Tax 2024 : अगर आपकी सालाना कमाई 10 लाख रुपये है और आप इनकम टैक्स नहीं भरना चाहते हो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। दरअसल, सरकार इनकम टैक्स की नई व्यवस्था में कई रियायत देने पर विचार कर रही है। इसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ाने से लेकर स्लैब में छूट की लिमिट बढ़ाने तक शामिल हैं। माना जा रहा है कि सरकार बजट में इसकी घोषणा कर सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो नई टैक्स व्यवस्था से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने वालों की मौज आ सकती हैं।
स्टैंडर्ड डिडक्शन : मौजूदा समय में नई और पुरानी, दोनों व्यवस्थाओं पर स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार रुपये है। यह वह पहली छूट होती है जो ITR फाइल करते समय कमाई में से घटा दी जाती है। माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट इस बार 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये की जा सकती है।
स्लैब में छूट : नई व्यवस्था के तहत 3 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता। इसके बाद 3 लाख से 5 लाख रुपये तक की इनकम पर 5 फीसदी टैक्स देना होता है। माना जा रहा है कि टैक्स स्लैब की शुरुआती छूट लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 5 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
NPS में छूट सीमा बढ़ना : लोगों को उम्मीद है कि इस बार बजट में NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) में छूट सीमा बढ़ सकती है। अभी तक नई व्यवस्था में 80CCD(1B) के तहत 50 हजार रुपये की छूट मिलती है। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जा सकता है।
🗓️ Check out the latest Income Tax Slabs for FY 2023-24 (AY 2024-25) for individuals!
📊 Whether you’re below 60 or above 80, here’s what you need to know.
Swipe for details! #IncomeTax #TaxSlabs #TaxUpdate pic.twitter.com/ZSPsl65GfP
---विज्ञापन---— efiletax (@efile_tax) July 7, 2024
अगर सरकार नई टैक्स व्यवस्था में ये रियायत लागू कर देती है तो 10 लाख रुपये सालाना कमाने वाले शख्स की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी। यह इस प्रकार होगी:
यह भी पढ़ें : Income Tax 2024 : बजट में इस बार लगेगी लॉटरी! रिटर्न फाइल करने वालों की हो सकती है मौज, इन 5 बदलावों पर रहेगी नजर
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।