Rules Change From 1st May 2024: देशभर में हर महीने की शुरुआत के साथ नए नियमों को जारी कर दिया जाता है। 19 किलोग्राम के सिलेंडर में 19 रुपये की कटौती कर दी गई है। जबकि, सेविंग अकाउंट, डेबिट कार्ड समेत अन्य बैंकिंग संबंधित नियमों में 1 मई 2024 को बदलाव हो गए हैं। म्युचुअल फंड निवेशकों से लेकर खाते में पैसा जमा करने वालों के लिए ये महीना बदलावों के साथ रहेगा। आइए जानते हैं कि मई में कौन से 5 बदलाव हुए हैं।
Mutual Fund
म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 1 मई से बदलाव हो रहा है। अगर आपके म्युचुअल आवेदन पर लिखा हुआ नाम पैन कार्ड से मैच नहीं किया तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। केवाईसी नियमों में बदलाव होने के कारण म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए इसे जरूरी कर दिया गया है। पैन कार्ड की जानकारी आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए।
LPG Price
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मई महीने की शुरुआत के साथ सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की कटौती कर दी गई है। 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 से 20 रुपये कम हुआ है। IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर सिलेंडर के नए रेट जारी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- राहत! घट गए LPG Cylinder के दाम, जानें नए रेट
ICICI Bank Saving Account Rules
आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 1 मई से सेविंग अकाउंट से जुड़े बदलाव किए गए हैं। डेबिट कार्ड की सालाना फीस 200 रुपये कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ये चार्ज 99 रुपये कर दिया गया है। चेक बुक लेने के नियम में भी बदलाव हुआ है। 25 पेज की चेक बुक पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा। जबकि, इससे ज्यादा पेज हो जाने पर प्रति पेज के हिसाब से 4 रुपये का चार्ज लगाया जाएगा। इसके अलावा IMPS से ट्रांजेक्शन करने पर ग्राहकों को प्रति लेन-देन पर 2.50 से 15 रुपये तक का चार्ज देना होगा।
Yes Bank Saving Account Rules
यस बैंक ने भी सेविंग अकाउंट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज (MAB) के कम होने पर अब बैंक ज्यादा फीस लेगा। नियम के अनुसार बैंक ने इस चार्ज को 250 रुपये से 1,000 रुपये के बीच कर दिया है। इससे पहले ये फीस 250 से 750 रुपये के बीच थी।
Utility Bill Payment
मई से बिल का भुगतान करना महंगा कर दिया गया है। दरअसल, यस बैंक और आईडीएफसी बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी पेमेंट करने के चार्ज में बदलाव कर दिया गया है। ऐसे में अगर कोई ग्राहक इलेक्ट्रिक बिल, पानी बिल, गैस बिल, टेलीफोन बिल समेत अन्य यूटिलिटी पेमेंट करते हैं तो आपको अधिक चार्ज देना होगा। यस बैंक के अनुसार 15 हजार रुपये से अधिक यूटिलिटी पेमेंट करने पर 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। आईडीएफसी बैंक की ओर से 20 हजार रुपये से अधिक की यूटिलिटी पेमेंट पर 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज और 18 प्रतिशत GST वसूला जाएगा।
ये भी पढ़ें- यहां सस्ते में मिल रहा है AC, जानें कैसे?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
4 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
9 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines