Rules Change From 1 May 2024: देशभर में हर महीने की पहली तारीख पर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और जल्द मई शुरू हो जाएगा। 1 मई से ऐसे कई बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर जीएसटी तक ऐसी कई चीजों में बदलाव होने वाला है। जानें 1 मई से कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं?
एलपीजी सिलेंडर की कीमत
भारत में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत तय की जाती हैं। 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। आपको बता दें कि कंपनियों ने दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहे गैस सिलेंडर की कीमत को घटाकर 2028 रुपये कर दिया था।
बैंक से जुड़े नियम
यस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सेविंग्स अकाउंट्स के अलग-अलग वैरिएंट्स के मिनिमम एवरेज बैलेंस में बदलाव किया गया है। अकाउंट प्रो मैक्स में मिनिमम एवरेज बैलेंस 50 हजार रुपये होगा। वहीं मैक्सिमम चार्ज के लिए एक हजार रुपये की लिमिट तय की गई है। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA, Yes Respect SA में अब मिनिमम बैलेंस 25 हजार रुपये होगा। इस खाते के लिए चार्जेस की मैक्सिमम लिमिट 750 रुपये तय कर दी गई है। इसके साथ-साथ सेविंग अकाउंट प्रो में अब मिनिमम बैलेंस 10 हजार रुपये रखना होगा और चार्जेस के लिए मैक्सिमम लिमिट 750 रुपये तय की गई है। ये बदलाव मई की पहली तारीख से लागू हो जाएंगे।
सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी में इन्वेस्ट
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा चलाई जा रही सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। यह एक स्पेशल सीनियर सिटजन केयर एफडी (special Senior Citizen Care FD) स्कीम है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए हाई इंटरेस्ट रेट्स का लाभ दिया जाता है। यह स्कीम मई 2020 में लॉन्च हुई थी। इसमें निवेश की आखिरी तारीख को 10 मई 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
बैंक बढ़ाएगा फीस
आईसीआईसीआई बैंक ने भी सेविंग अकाउंट से जुड़े सर्विस चार्ज के नियम बदलाव किए हैं। अब डेबिट कार्ड के लिए शहरी क्षेत्र में कस्टमर्स को 200 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 99 रुपये की एनुअल फीस देनी होगी। इसके साथ-साथ अब बैंक की 25 पन्नों की चेक बुक के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, इसके बाद हर चेक के लिए 4 रुपये प्रति चेक के हिसाब से फीस देनी होगी। बैंक द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई कि ये बदलाव 1 मई 2024 से लागू हो जाएंगे। DD या PO कैंसिल होने या डुप्लीकेट रिवैलिडेट होने पर 100 रुपये और आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर 1,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने पर 2.50 रुपये हर ट्रांजैक्शन पर देने होंगे।
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, हो सकते हैं स्कैम के शिकार
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines