Rules Change From 1 April: हर साल की तरह इस बार भी 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। नए फाइनेंशियल ईयर के शुरू होने के साथ ही कई सारे बदलाव हो जाएंगे। FY2024-25 शुरू होने के साथ ही आपके जीवन में पैसों और बचत को लेकर कई सारे अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। पर्सनल फाइनेंस से लेकर इन्वेस्टमेंट स्कीम, फास्टैग, पीएफ और बाकी पैसे-रुपयों से जुड़े कई बदलाव 1 अप्रैल से हो जाएंगे। जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या अहम बदलाव होने जा रहे हैं।
1. पैन-आधार लिंक डेडलाइन
पैन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पहले भी कई बाद डेडलाइन को बढ़ाया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। इस तारीख तक अगर कोई व्यक्ति अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करता है तो उसका पैन नंबर रद्द कर दिया जाएगा। पैन कार्ड रद्द होने का मतलब साफ है कि आप न तो बैंक अकाउंट खोल सकेंगे और न ही कोई बड़ा लेनदेन कर पाएंगे। इसके साथ-साथ पैन कार्ड को एक्टिवेट करवाने के लिए लेट पेमेंट के रूप में 1000 रुपये जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
2. LPG गैस सिलेंडर से जुड़ा नया नियम
हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किए जाएंगे। हालांकि, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में दाम में बदलाव होने की गुंजाइश नहीं है।
यह भी पढ़ें: New Tax Regime में इन टिप्स में बचा सकते हैं टैक्स, जान लें हर जरूरी जानकारी
3. NPS सिस्टम में बदलाव
नए फाइनेंशियल ईयर में NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम में बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल 2024 से नया नियम लागू हो जाएगा। नए नियम के अंतर्गत एनपीएस अकाउंट में लॉगिन करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी। एनपीएस सब्सक्राइबर्स को आधार वेरिफिकेशन और मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए लॉगइन करना होगा।
4. SBI क्रेडिट कार्ड
अगर आप एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं यह खबर जरूर जान लें। 1 अप्रैल 2024 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव कर रहा है। 1 अप्रैल के बाद से अगर कस्टमर ने रेंट भरा तो उसे रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। यह बदलाव कुछ क्रेडिट कार्ड पर 1 अप्रैल से और कुछ पर 15 अप्रैल से लागू हो जाएगा।
5. नई कर व्यवस्था (New Tax Regime)
नई कर व्यवस्था की बात करें तो यह 1 अप्रैल 2024 से डिफॉल्ट कर व्यवस्था बन जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आपने अभी तक टैक्स फाइल करने का तरीका नहीं चुना है, तो आपको ऑटोमेटिकली नई कर व्यवस्था के तहत टैक्स भरना होगा। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2023 से इनकम टैक्स नियमों में बदलाव किए गए थे। नई कर व्यवस्था के अंतर्गत 7 लाख रुपये तक की टैक्सेबल सैलरी वाले लोगों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: संडे के दिन भी क्यों खुले रहेंगे बैंक? पिछली बार कब हुआ था ऐसा?
6. EPFO का नया नियम
नए फाइनेंशियल ईयर में ईपीएफओ में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के अंतर्गत अगर आप नौकरी बदलते भी हैं तो आपका पुराना पीएफ ऑटो मोड में ट्रांसफर हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब आपको नौकरी चेंज होने पर PF अमाउंट ट्रांसफर करने का अनुरोध नहीं करना होगा।
7. FASTag का नया नियम
अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं करवाई है तो 1 अप्रैल से दिक्कत हो सकती है। जल्द-से-जल्द इस काम को कर लें क्योंकि 31 मार्च के बाद बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक द्वारा डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने पर भी पेमेंट नहीं होगा। NHAI ने RBI के नियमों के अनुसार ही फास्टैग के लिए KYC प्रोसेस पूरा करने को कहा है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines