Rule Change From 1st June 2024: आज से साल 2024 के 6वें महीने यानी जून की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना अपने आप में बड़ा खास भी क्योंकि इस महीने की 4 तारीख को ये तय हो जाएगा कि देश में किसकी सत्ता होगी। कौन सी सरकार देश को चलाने के लिए वोट में भारी बहुमत हासिल करेगी? फिलहाल, नई सरकार के आने से पहले ही 1 जून को देश में 5 बड़े बदलाव हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत, क्रेडिट कार्ड के नियम, ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट रूल्स समेत आधार जैसे बदलाव हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि देश में 1 जून (Rule Change From June) से क्या-क्या बदलने जा रहा है?
1. भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड
1 जून 2024 से SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नियम बदल रहा है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। कुछ SBI Credit Card यूजर्स को सरकार से संबंधित लेनदेन करने पर रिवॉर्ड पॉइंट का लाभ नहीं मिलेगा।
2. एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price)
इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर बार महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का संशोधन किया जाता है। इसके बाद लेटेस्ट रेट को जारी किया जाता है। आज यानी 1 जून 2024 को भी सिलेंडर के दाम को संशोधित कर जारी कर दिया गया है। IOCL की वेबसाइट के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 72 रुपये तक कम किए गए हैं। दिल्ली में 19KG वाला कमर्शियल सिलेंडर 69.50 रुपये तक सस्ता हुआ है। जबकि, अन्य महानगर जैसे- मुंबई में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक कीमत कम हुई है।
ये भी पढ़ें- सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा?
3. Free Aadhaar Card Update Deadline
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 तय की गई थी। अगर यूआईडीएआई द्वारा फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन को नहीं बढ़ाया गया तो कार्ड होल्डर्स को आधार में किसी तरह के बदलाव के लिए भुगतान करना होगा। आधार केंद्र में जाकर कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रुपये तक का चार्ज देना पड़ सकता है।
4. Driving License Test Rules
1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट से जुड़े बदलाव होंगे। पहले जहां DL टेस्ट के लिए सिर्फ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) जाना होता था। वहीं, अब ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने और टेस्टिंग प्रक्रिया को पूरी करने की सुविधा प्राइवेट इंस्टिट्यूट द्वारा भी मिलेगी। सिर्फ RTO नहीं बल्कि कार लर्निंग स्कूल की ओर से भी DL को हासिल किया जा सकेगा। हालांकि, ये सुविधा सिर्फ RTO द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट इंस्टिट्यूट से ही मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो यह खबर पढ़ लें, इस महीने बदल रहे हैं नियम
5. 25 साल की उम्र तक नहीं मिलेगा इन लोगों को DL
सरकार के नए नियमों के अनुसार सिर्फ DL ही नहीं बल्कि कुछ चालकों के लिए जुर्माना भी है। 18 साल से कम उम्र के चालकों के लिए 25 हजार रुपये का जुर्माना है। साथ ही कार ऑनर के लाइसेंस को भी खतरा है। इतना ही नहीं, अगर नाबालिग गाड़ी चलाता पाया गया तो उसे 25 साल की उम्र होने तक ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिल सकेगा।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines