दिल्ली के होटलों में एक रात के लिए 5 लाख रुपये का किराया लग रहा है. जी हां, ये हैरान कर देने वाली बात सच है. दरअसल दिल्ली के 5 स्टार होटलों में कमरे आमतौर पर 20,000 से 40,000 रुपये प्रति रात में मिलते थे. लेकिन अब वे अब बहुत ज्यादा कीमतों पर बिक रहे हैं और एक रात का किराया 5 लाख रुपये तक पहुंच गया है. वास्तव में राजधानी दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 होने जा रहा है, जो 16 फरवरी को शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा. इस समिट में बड़ी संख्या में विदेशी डेलीगेट्स, स्पीकर और टेक्नोलॉजी लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है. इससे पहले पांच-सितारा होटलों में कमरों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. यह समिट सेंट्रल दिल्ली के भारत मंडपम में होगी.
नई दिल्ली के होटलों में समिट की तारीखों के दौरान बहुत ज्यादा डिमांड और लगभग फुल ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस इवेंट के लिए दुनिया भर से 35,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं.
लग्जरी कैटगरी में सबसे ज्यादा कीमतें बढ़ीं
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ लग्जरी कैटेगरी में, कीमतें 4 लाख रुपये से 5 लाख रुपये प्रति रात तक जा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार ट्रैवल पोर्टल Ixigo के CEO आलोक बाजपेयी ने कहा कि समिट के दौरान दिल्ली NCR में होटलों की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति रात से ज्यादा हो गई हैं. बाजपेयी ने X पर एक पोस्ट में कहा, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट ने निश्चित रूप से दिल्ली NCR में होटलों के रेट पर असर डाला है. दिल्ली के कई 5 स्टार होटलों में 16-20 फरवरी के बीच एक रात का किराया 1 लाख रुपये से ज्यादा है.
सिगरेट पैकेट की कीमत 400 रुपये, पान मसाला 200 रुपये का? जानें कितनी हो गई कीमत
लीला पैलेस, ITC मौर्या और ताज पैलेस जैसे बड़े होटलों ने समिट के दौरान कमरों के दाम बढ़ा दिए हैं. जो कमरे आम तौर पर स्टैंडर्ड लग्जरी लेवल पर मिलते हैं, उन्हें अब पीक-सीजन टैरिफ पर बेचा जा रहा है. हाई-एंड सुइट्स और क्लब रूम या तो लाखों में मिल रहे हैं या उनके साथ कम से कम ठहरने की कड़ी शर्तें हैं.
37 साल बाद होगी दिल्ली में डबल-डेकर बसों की वापसी, रूट से लेकर किराया तक, जानें सबकुछ
दूसरी ओर अभी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल (Delegation) के साथ दिल्ली में हैं. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए लुटियंस दिल्ली के चुनिंदा 5-स्टार होटलों जैसे द ओबेरॉय, ताज मानसिंह और आईटीसी मौर्य के पूरे-पूरे फ्लोर बुक किए जाते हैं. जब ऐसे हाई-प्रोफाइल मेहमान रुकते हैं, तो होटलों के प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत मांग बढ़ने के कारण 3 लाख से 5 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच जाती है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
17 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
18 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
19 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
19 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines