Rs 2000 Note Exchange Last Date: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की तारीख को बढ़ा दिया है। अगर अभी तक आपने 2000 के नोटों को नहीं बदला है तो अब आपके पास कुछ दिनों का और समय है। दरअसल, आरबीआई की ओर से 7 दिनों का और समय दे दिया गया है। ऐसे में अब आप 7 अक्टूबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं। हालांकि, अगर आप 7 अक्टूबर तक 2000 के नोट को जमा नहीं करवा पाए तो आपके पास इसे बाद भी बदलवाने या जमा करवाने का मौका मिलेगा।
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बताया गया है कि 7 अक्टूबर के बाद आप कहां पर 2000 रुपये के नोट को बदलवा या जमा करवा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Birth Certificate बना सिंगल दस्तावेज, बिना इसके नहीं हो पाएंगे ये 6 काम
आगे बढ़ गई 2000 के नोट बदली की तारीख
आरबीआई ने चलन से हटाने के लिए 2000 के नोटों को जमा या बदलने के लिए निर्देश दिया था, जिसके बाद 30 सितंबर 2023 को बैंक ने आखिरी तारीख तय की गई थी। हालांकि, आरबीआई ने 30 सितंबर को 2000 रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर कर दी है।
7 अक्टूबर के बाद भी 2000 के नोट की होगी बदली?
7 अक्टूबर के बाद यानी 8 अक्टूबर से आप 2000 रुपये के नोट को जमा करवा सकते हैं। 19 आरबीआई निर्गम कार्यालयों में व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा 2,000 रुपये के बैंक नोटों का आदान-प्रदान जारी रखा जा सकता है। 2 हजार के नोट को एक समय में 20,000 रुपये की सीमा के साथ आदान-प्रदान किया जा सकता है। भारत में इन नोटों को किसी भी राशि के लिए भारत में उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए इन 19 कार्यालयों में प्रस्तुत किया जा सकता है।
93 फीसदी नोट बैंकों में जमा
1 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार 2000 रुपये के चलन से हटाए गए 2,000 रुपये के कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।30 सितंबर के बाद 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक 2000 के नोट को बदला जा सकता है।
ये भी पढ़ें- RD को लेकर मोदी सरकार की बड़ी सौगात! करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
4 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
5 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
7 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
9 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
10 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
12 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
12 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines