Delhi-NCR Namo Bharat: दिल्ली -एनसीआर में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर मिली है। दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी नमो भारत जनवरी 2025 की शुरुआत में दिल्ली से ऑपरेशन हो सकता है। बता दें कि नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि नमो भारत NCR में बदलाव लाने के लिए एक बेहतरीन कदम है, जो यहां के लोगों के लिए ट्रेवलिंग अनुभव को अगले स्तर पर ले जाएगा।
82.15 किलोमीटर तक फैली सर्विस
जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत की पहली रीजनल ट्रेन सर्विस होगी, जो दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ के मोदीपुरम तक 82.15 किलोमीटर तक फैली है। इस कॉरिडोर में 25 स्टेशनों और दो डिपो होंगे, जिसको 2025 तक पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा।
यह भारत का सबसे तेज रीजनल ट्रेन सिस्टम होगा, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगा। इसms रोज लगभग 800,000 यात्री सफर कर सकते हैं और इसे इसी हिसाब से डिजाइन किया गया है।
नमो भारत रैपिड रेल।
42 किलोमीटर का सेक्शन है वर्किंग
फिलहाल साहिबाबाद और मेरठ दक्षिण के बीच 42 किलोमीटर का सेक्शन चालू है, जिसमें गाजियाबाद और मोदीनगर सहित नौ स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक फैले इस सेक्शन पर ट्रायल रन पूरा होने वाला है। NCRTC बिना किसी समस्या के इसको ऑपरेशनल रखना चाहता है, ऐसे में ट्रेनों, पटरियों, सिग्नलिंग सिस्टम और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर की जोर-शोर से टेस्टिंग चालू है।
इसके साथ ही NCRTC मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) से सर्टिफिकेशन मिलने की योजना बना रहा है, जो सेवा शुरू करने से पहले एक जरूरी रेगुलेटरी स्टेप है। बता दें कि आने वाले महीनों में हाई-स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। इस एडवांस सिस्टम में ऑनबोर्ड वाई-फाई, सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी कम्युनिकेशन और फायर चेकिंग सिस्टम है, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित महसूस कराएगा।
यह भी पढ़ें- Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड, थर्ड क्वार्टर में हुई 40 लाख यूनिट आईफोन की सेल
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
6 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
9 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
10 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
11 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
12 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
13 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
13 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
14 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
14 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines