Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड, थर्ड क्वार्टर में हुई 40 लाख यूनिट आईफोन की सेल

Apple ने 2024 की तीसरी तिमाही में 4 मिलियन यूनिट के सेल का रिकॉर्ड हासिल किया है। इससे भारत कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है।

Apple

Apple

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में  5.6 % की वृद्धि

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुल मिलाकर साल-दर-साल 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार पांचवीं तिमाही में पॉजिटिव ग्रोथ की तरफ इशारा करता है। इस ग्रोथ में Apple का बहुत योगदान रहा है और अपने प्रभावशाली आंकड़ों के साथ कंपनी सुर्खियों में हैं।

वहीं अगर Vivo की बात करें तो इस कंपनी के पास कुल बाजार हिस्सेदारी का 15.8 प्रतिशत हिस्सा है, जिससे ये टॉप पर बनी हुई है। हालांकि, Oppo ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी सेल में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। इसी कारण ये तिमाही में भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बन गया।

एवरेज सेलिंग प्राइज में बढ़ोतरी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन के एवरेज सेलिंग प्राइज  में भी बढ़ोतरी देखी गई है, यह इस बार 0.9 प्रतिशत  तक बढ़ा है। बता दें कि इस बढ़ोतरी में मिड रेंज फोन 42% हिस्सेदारी के साथ आगे आए है, जिसकी कीमत 200 डॉलर से 400 डॉलर के बीच होती है। मिज रेंज  के फोन ब्रांड में ओप्पो सबसे आगे रहा है, जबकि सैमसंग और वीवो जैसे ब्रांड की स्थिति में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
Apple iPhone 15

Apple iPhone 15

वहीं प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की बात करें तो इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई, जो 86 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। इसमें  Apple के iPhone लाइनअप का बहुत योगदान रहा है। आईफोन लाइनअप में iPhone 13, iPhone 14 और iPhone 15 शामिल हैं। वहीं सैमसंग के गैलेक्सी S23 और OnePlus 12 जैसे अन्य हाई-एंड मॉडल भी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।   इससे ये बात तो साफ है कि भारतीयों में प्रीमियम सेगमेंट के लिए लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही 5G स्मार्टफोन की मांग में भी तेजी आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ