India Most Wealthy Family: बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट सामने आई है। 2025 में भारत के सबसे अमीर परिवारों में इस बार भी अंबानी परिवार ही सबसे ऊपर है। उनकी बिजनेस वैल्यूएशन 28 लाख करोड़ है, जो भारत की GDP के 12वें हिस्से के बराबर है। उनके बाद दूसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला का परिवार है। उनकी बिजनेस वैल्यूएशन 1.1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 6.5 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।
पहले नंबर पर अंबानी परिवार
मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली की लिस्ट में अंबानी परिवार सबसे ऊपर है। बिजनेस वैल्यूएशन 28 लाख करोड़ है, जो भारत की GDP के 12वें हिस्से के बराबर है। इसके बाद कुमार मंगलम बिड़ला के परिवार का नाम आया है, जिनकी बिजनेस वैल्यूएशन 1.1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 6.5 लाख करोड़ तक दर्ज की गई है। तीसरे नंबर पर 1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी के साथ जिंदल परिवार का नाम है। उनकी बिजनेस वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ है।
ये भी पढ़ें: गौतम अडाणी की प्राइम एयरो के साथ डील, ITPL की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना मकसद
फर्स्ट जेनरेशन फैमिली बिजनेस में अडाणी पहले नंबर पर
इसके अलावा, फर्स्ट जेनरेशन फैमिली बिजनेस में गौतम अडाणी का अडाणी ग्रुप पहले नंबर पर है। अडाणी ग्रुप ने 14 लाख करोड़ की बिजनेस वैल्यूएशन के साथ ये स्थान प्राप्त किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि देश की 300 सबसे वैल्यूएबल फैमिली की कुल प्रॉपर्टी 140 लाख करोड़ रुपये (1.6 लाख करोड़ डॉलर) से ज्यादा है। ये देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 40 फीसदी तक है।
परिवारों की आय में कितनी बढ़ोतरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार अंबानी परिवार की संपत्ति में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौतम अडाणी के परिवार को ‘पहली पीढ़ी के उद्यमी’ के तौर पर पारिवारिक कारोबारियों में सबसे ऊपर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में कुमार मंगलम बिड़ला परिवार की संपत्ति 20 फीसदी बढ़ी है, जो अब 6.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
लिस्ट में जोड़े गए 100 नए परिवार
इस लिस्ट में पिछली बार के मुकाबले 100 नए परिवारों को जोड़ा गया है, जिसके बाद लिस्ट में 300 नाम हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अगर इनकी प्रॉपर्टी को संयुक्त रूप से जोड़ा जाए, तो ये 134 लाख करोड़ रुपये के साथ तुर्की और फिनलैंड की संयुक्त GDP से भी ज्यादा है।
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
16 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines