पिता से मिली हिम्मत, मां-पत्नी भी जुड़ीं; जामनगर से 170 किमी पदयात्रा कर पहुंचे अनंत अंबानी ने श्रीद्वारकाधीश मंदिर में किए दर्शन

जामनगर से 170 पदयात्रा कर पहुंचे अनंत अंबानी ने रामनवमी के अवसर पर श्रीद्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि पिता ने उन्हें हिम्मत दी। उनके साथ मां-पत्नी भी जुड़ीं। 

Anant Ambani
विज्ञापन

देश में धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। रामनवमी के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जामनगर से श्रीद्वारकाधीश मंदिर तक पदयात्रा की। उनकी पदयात्रा 29 मार्च को शुरू हुई थी और वे 170 किलोमीटर की आध्यात्मिक पदयात्रा पूरी करके रविवार तड़के श्रीद्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। आखिरी दिन अनंत अंबानी की पदयात्रा से उनके परिवार से उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट जुड़ीं और सभी ने सुबह-सुबह श्रीद्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

अनंत अंबानी ने अपनी पदयात्रा के समापन पर बोलते हुए भगवान द्वारकाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देखिए, यह मेरी अपनी आध्यात्मिक यात्रा है। मैंने इसे भगवान का नाम लेकर शुरू किया था और उनका नाम लेकर ही इसे समाप्त करूंगा। मैं भगवान द्वारकाधीश को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन लोगों का आभारी हूं, जो मेरी आध्यात्मिक यात्रा में मेरे साथ शामिल हुए। मेरे साथ मेरी पत्नी और मां भी हैं।

विज्ञापन

पिता मुकेश अंबानी ने दी हिम्मत : अनंत अंबानी

अनंत अंबानी ने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने अपने पिता मुकेश अंबानी को आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के अपने फैसले के बारे में बताया था। उन्होंने जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने पिता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने पिता (मुकेश अंबानी) से कहा कि मैं यह पदयात्रा करना चाहता हूं तो उन्होंने मुझे बहुत हिम्मत दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या वक्फ संशोधन बिल के पास होने से बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

पदयात्रा में कुछ लोग एकजुटता के साथ उनके साथ भी चले

पदयात्रा के दौरान अनंत अंबानी को श्रद्धा और सद्भावना का भाव देखने को मिला। कुछ लोग एकजुटता के साथ उनके साथ चले तो कुछ ने उन्हें भगवान द्वारकाधीश की तस्वीरें दीं और कुछ अन्य लोग अपने घोड़ों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आए। इस आध्यात्मिक पदयात्रा पर अनंत अंबानी द्वारका के रास्ते में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का जाप कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ