Richest CM: देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? इस सवाल का जवाब तो अब तक अधिकांश लोग जान ही चुके होंगे- एन चंद्रबाबू नायडू। आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक हैं, यह आंकड़ा बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में ज्यादा है। इसलिए यह सबसे अमीर CM बन गए हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी संपत्ति में काफी उछाल आया है।
इस कंपनी से कनेक्शन
TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू की दौलत तो पता चल गई, अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर उन्होंने इतनी दौलत कमाई कहां से? नायडू को देश का सबसे रईस CM बनाने में हेरिटेज फूड्स लिमिटेड का बहुत बड़ा योगदान है। इस कंपनी का नायडू फैमिली से सीधा कनेक्शन है। एन चंद्रबाबू नायडू के राज्य की सत्ता में वापसी और केंद्र की मोदी सरकार के अहम सहयोगी के रूप में सामने आने के बाद से इस कंपनी के शेयर ताबड़तोड़ भागे हैं।
यह भी पढ़ें – सरकार से Fertilizer कंपनियों को मिला Package आपकी भी करा सकता है कमाई, समझिये पूरा गणित
क्या करती है कंपनी?
हेरिटेज फूड्स लिमिटेड की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। यह कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेक्टर में काम करती है। हेरिटेज फूड्स अपनी सब्सिडियरी कंपनी हेरिटेज न्यूट्रीवेट लिमिटेड (HNL) के जरिए कैटल फीड बिजनेस में भी मौजूद है। कंपनी के दूध, दही, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क जैसे दूसरे मिल्क प्रोडक्ट्स कई राज्यों में जाते हैं। खासकर, दक्षिणी भारत में इसकी अच्छी-खासी पकड़ है।
नारा भुवनेश्वरी की हिस्सेदारी
चंद्रबाबू नायडू की वाइफ नारा भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड्स में बड़ी शेयर होल्डर्स हैं और उनके बेटे लोकेश का भी कंपनी से रिश्ता है। पिछले साल जून तक भुवनेश्वरी के पास कंपनी के 2,26,11,525 शेयर थे। चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की दौलत में बीते 5 सालों में काफी उछाल आया है। 2019 में नायडू के पास 668 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।
इस तरह हुई शुरुआत
हेरिटेज फूड्स लिमिटेड की स्थापना नायडू ने 1992 में उस समय की, जब मनमोहन सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में डेयरी क्षेत्र को उदार बनाया और प्राइवेट इन्वेस्टर्स को यूनिट्स स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले तक डेयरी क्षेत्र सहकारी समितियों के नियंत्रण में था। उदारीकरण के बाद दूध की खरीद-बिक्री में उतरने वाली देश की पहली 100 निजी कंपनियों में नायडू की कंपनी भी शामिल थी।
वाइफ को सौंपी बागडोर
मौजूदा वक्त में 4,400 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन वाली इस कंपनी ने बीते कुछ सालों में काफी तरक्की की है। हेरिटेज फूड्स के अध्यक्ष एम संबाशिव राव के मुताबिक, पहले किसानों से प्रतिदिन 20,000 लीटर दूध खरीदा जाता था और अब देशभर के किसानों से 16 लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है। 1992 से 1994 तक कंपनी में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य करने के बाद नायडू ने इसकी बागडोर अपनी पत्नी भुवनेश्वरी को सौंप दी, जो अब अपनी बहू नारा ब्राह्मणी के साथ इसे मैनेज करती हैं।
रॉकेट बन गए थे शेयर
हेरिटेज फूड्स को 1994 में शेयर बाजार में लिस्ट किया गया था। पिछले साल जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने और केंद्र की मोदी सरकार के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में सामने आये, तो हेरिटेज फूड्स के शेयर एकदम रॉकेट बन गए थे। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट भी देखने को मिली। इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 727.35 रुपये और फिलहाल यह 489.70 रुपये भाव पर मिल रहा है।
दूसरे नंबर पर कौन?
नायडू जहां देश के सबसे अमीर CM हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की हालिया रिपोर्ट बताती है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली CM हैं।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
4 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
7 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
10 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
13 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines