नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आज से तीन दिवसीय बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज यानी सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक चलेगी। इस बैठक में मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) पर चर्चा की जाएगी। इसमें रेपो रेट्स (RBI Repo Rates) की दरों पर विचार किया जाएगा।
एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसले का ऐलान 8 फरवरी को किया जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) बैठक में एमपीसी के फैसले के बारे में जानकारी देंगे।
और पढ़िए – Infosys में बड़ी छंटनी, टेस्ट में फेल हुए 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
आपको बता दें कि साल 2023-24 का आम बजट पेश होने के बाद आरबीआई की ये पहली बैठक है। मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि एमपीसी की बैठक में में आरबीआई रेपो रेट्स में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो एकबार फिर आपकी ईएमआई (EMI) बढ़ सकती है।
और पढ़िए – सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, ये रहे 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट्स
आर्थिक मामलों के जानकारों की माने तो मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई रेपो रेट्स की दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। फिलहाल रेपो रेट 6.25 फीसदी के स्तर पर है जो बढ़कर 6.50 हो सकता है। इससे पहले आरबीआई ने दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। वहीं, इससे पहले लगातार तीन बार रेपो रेट्स में 0.5 फीसदी का इजाफा किया गया था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines