Smartphone Demand Increase: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 साल में पहली बार ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया है। यह फैसला मिडिल क्लास और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे EMI दरों में कमी आएगी और महंगे प्रोडक्ट की खरीद में आसानी होगी। एक्सपर्ट का मानना है कि यह कदम स्मार्टफोन, लैपटॉप और टेलीविजन जैसी चीजों की सेल को बढ़ावा दे सकता है। बता दें कि रेपो रेट को 25 BPS तक घटा दिया गया है।
ब्याज दर में कटौती से कम होगी EMI
ब्याज दरों में कटौती के बाद पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड EMI पर ब्याज दरें घट सकती हैं, जिससे कंज्यूमर का खर्च करने का रुझान बढ़ेगा। खासकर स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदारी को इससे सीधा लाभ मिलेगा। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट फैसल कवूसा (TechArch) के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वित्तीय योजनाओं की खास भूमिका होती है।
आगे उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद लोग अपनी तय बजट से 25-30% अधिक खर्च कर सकते हैं, जिससे Samsung और Apple जैसी प्रीमियम ब्रांड्स को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 में से 6 स्मार्टफोन EMI या फाइनेंसिंग के माध्यम से खरीदे जाते हैं।
मिडिल क्लास को दोहरा फायदा
Counterpoint Research के तरुण पाठक ने इस फैसले को मिडिल क्लास के लिए लगातार दूसरा पॉजिटिव कदम बताया। पहले, केंद्र सरकार ने 2025 के बजट में टैक्स छूट दी और अब RBI की रेपो रेट कटौती से वित्तीय दबाव में कमी आएगी। इससे कंज्यूमर का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य महंगे प्रोडक्ट को खरीदना चाहेंगे। Counterpoint की रिपोर्ट से पता चला है कि इस फैसले के चलते कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में 2-3% की बढ़ोतरी हो सकती है।
शहरों में बढ़ेगी स्मार्टफोन की मांग
Canalys के सीनियर एनालिस्ट सय्यम चौरसिया ने कहा कि शहरी इलाकों में स्मार्टफोन की मांग स्थिर बनी हुई है, जबकि छोटे शहरों में मांग तेजी से बढ़ रही है। ब्याज दरों में कटौती से टियर-3 और टियर-4 शहरों में स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स की बिक्री में और तेजी आ सकती है।
इससे पहले, महंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप लेना छोटे शहरों के कंज्यूमर्स के लिए मुश्किल था, लेकिन अब किफायती EMI ऑप्शन से iPhone और Samsung Galaxy जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन की सेल में बढ़ोतरी हो सकती है।
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर असर?
रेपो रेट के कम होने से इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट पर गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों के बीच महंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप खरीदने का क्रेज बढ़ेगा क्योंकि EMI सस्ती हो जाएगी। इसके साथ ही खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बजट स्मार्टफोन की मांग भी बढ़ सकती है। Apple, Samsung, Xiaomi, Realme जैसी बड़ी कंपनियां अपने फाइनेंसिंग प्रोग्राम को और बेहतर बना सकती हैं। इसके चलते कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 2-3% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
RBI द्वारा ब्याज दर में कटौती से स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तेजी आने की पूरी संभावना है। मिडिल क्लास और छोटे शहरों के कंज्यूमर्स अब बेहतर फाइनेंसिंग ऑप्शन के कारण अधिक महंगे स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स खरीदने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसके चलते Apple, Samsung और अन्य ब्रांड्स की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – Repo Rate Cut: आरबीआई से 5 साल बाद मिली खुशखबरी आपको दे सकती है कमाई का मौका, समझिए कैसे?
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
1 hr ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 hr ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
3 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
5 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
19 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
20 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
21 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines